मदुरै में कमल हासन पर चप्पल फेंकी गई, 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ
नई दिल्ली। कमल हासन ने जिस तरह से हाल ही में नाथूराम गोडसे को लेकर बयान दिया है, उसके बाद वह लगातार चर्चा में हैं। मदुरै के थिरुपरमकुंद्रम में चुनाव प्रचार के दौरान कमल हासन पर एक व्यक्ति ने चप्पल फेंक दी। घटना के बाद पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किसके इशारे पर यह चप्पल फेंकी गई है। बता दें कि कमल हासन के खिलाफ नाथूराम गोडसे के बयान को लेकर केस दर्ज हो गया है, जिसके बाद हासन ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने मक्कल निधि माईम (एमएनएम) के नेता कमल हासन के 'गोडसे पहला हिन्दू आतंकी' बयान पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था। अदालत ने बुधवार को इस मामले पर दायर याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने याचिकाकर्ता को कहा कि ये मामला तमिलनाडु का है, ऐसे में हम इस पर सुनवाई नहीं करना चाहते। भाजपा नेता अश्विनी कुमार उपाध्याय की ओर से दाखिल की गई याचिका में निर्वाचन आयोग को ऐसे लोगों के चुनाव लड़ने पर रोक के लिए आदेश देने की मांग की गई थी, जो चुनावी लाभ लेने की मंशा से धर्म के बारे में अनुचित बयानबाजी करें
लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जस्टिस जीएस सिस्तानी और जस्टिस ज्योती सिंह ने याचिका पर कहा कि कमल हासन के बयान से संबंधित मामला अदालत के अधिकार क्षेत्र के बाहर है, इसलिए वह इस पर सुनवाई नहीं कर सकती है। हालांकि अदालत ने निर्वाचन आयोग से कहा है कि वह कमल हासन की हालिया टिप्पणी के मामले में तेजी से फैसला ले।
गौरतलब है कि तमिलनाडु के अरावकुरिचि में चुनाव अभियान के दौरान कमल हासन ने कहा कि आजाद भारत का पहला आतंकी एक हिंदू था। उसका नाम नाथूराम गोडसे था। हासन ने कहा, मैं ऐसा इसलिए नहीं कह रहा, क्योंकि मैं मुस्लिमों के एरिया में सभा कर रहा हूं बल्कि इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मेरे सामने गांधी की प्रतिमा है। मुझे लगता है कि देश का पहला आतंकी नाथूराम गोडसे था और वो हिन्दू था तमिलनाडु के अरावकुरुचि में मंगलवार को इस बयान को लेकर हासन के खिलाफ एफआईआर हुई है। अभिनय से राजनीति में आए हासन के खिलाफ धार्मिक भावना आहत करने और दो समूहों के बीच शत्रुता बढ़ाने के आरोपों के लिए आईपीसी की धारा 153ए और 295ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications