Skymetweather Warning: फिर बिगड़ेगा मौसम, आज से तीन दिन तक इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच में बेमौसम बारिश ने लोगों को परेशान कर दिया है, भारतीय मौसम विभाग ने आज भी कुछ राज्‍यों में बारिश की संभावना व्यक्त की है, मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने हिदायत दी है कि अगले तीन दिन तक लोग पहाड़ी इलाकों की ओर रूख न करें, खासकर के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में तीन दिनों तक भारी बारिश की आशंका है, विभाग ने कहा कि इस दौरान कारगिल जिले में हल्की बर्फबारी की भी आशंका है।

पंजाब, हरियाणा,राजस्थान में हो सकती है बारिश

पंजाब, हरियाणा,राजस्थान में हो सकती है बारिश

IMD के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा ,राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं तो वहीं ओडिशा, पश्चिम बंगाल और दक्षिणी झारखंड में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है तो वहीं असम और अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश होने के आासार है,तो वहीं केरल, आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बादल बरस सकते हैं।

स्काइमेट ने वार्निंग

स्काइमेट ने वार्निंग

जबकि स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में 7 से 10 अप्रैल के बीच कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। पहाड़ी इलाकों में ऊंचाई वाले स्थानों पर कहीं-कहीं बर्फबारी भी होने की संभावना है, जबकि 9 और 10 अप्रैल को हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने के आसार हैं, तो वहीं दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू हो सकती है। 10 से 11 अप्रैल के बीच उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं, जो दो-तीन दिन तक जारी रहेगी।

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर है

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर है

स्काई मेट ने कहा है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर है। इसके प्रभाव से मैदानी इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो गया है। इन सिस्टमों के प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है।

यहां भी बरसेंगे बादल

यहां भी बरसेंगे बादल

तो वहीं यूपी, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरी ओडिशा, तमिलनाडु के दक्षिणी तटीय, आंतरिक तमिलनाडु, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और इससे सटे दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्‍थानों पर बारिश देखी गई हैं, हालांकि आज यहां बारिश का अनुमान नहीं है लेकिन फिर भी मौसम में नमी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+