Skymet Weather: अगले 24 घंटो में इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली का चढ़ा पारा
नई दिल्ली। कोरोना संकट से जूझ रहे भारत को अब मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है, स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होने की आशंका है, इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय में भी तेज बारिश हो सकती है, जबकि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने या धूल भरी आंधी चलने की संभावना है, यही नहीं स्काईमेट ने ये भी कहा है कि केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में कहीं-कहीं पर गरज के साथ बौछारें गिर सकती हैं तो गुजरात में हीटवेव की स्थिति बन रही है।

दिल्ली-एनसीआर में तेज गर्मी का कहर जारी
जबकि दिल्ली-एनसीआर में तेज गर्मी का कहर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को मौसम कुछ करवट ले सकता है। कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। प्रादेशिक मौसम पूर्वानुमान केंद्र, दिल्ली के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 18 और 19 को फिर से तेज गर्मी पड़ेगी, लेकिन 19 की शाम से पश्चिमी विक्षोभ का असर दोबारा देखने को मिलेगा। इसके चलते 19 की रात और 20 को दिन में बारिश होने की संभावना रहेगी।

दिल्ली का पारा चढ़ा
21 अप्रैल से मौसम फिर से गर्म होने लगेगा और तापमान भी बढ़ने लगेगा, जबकि बुधवार को दिल्ली के लगभग सभी इलाकों में तापमान 40 डिग्री को पार कर गया। पिछले सालों की ओर देखें तो 15 अप्रैल की तिथि में इतना अधिक तापमान 2011 के बाद से कभी नहीं रहा, तो वहीं राजस्थान को डस्ट स्ट्राम झेलना पड़ेगा।

प्री-मॉनसून वर्षा
बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार और केरल में प्री-मॉनसून वर्षा रिकॉर्ड की गई।

देश में सामान्य मानसून रहेगा
तो वहीं मौसम विभाग ने इस साल मानसून के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस साल देश में सामान्य मानसून रहेगा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचीव माधवन राजीवन ने जानकारी देते हुए कहा कि औमॉडल एरर को ध्यान में रखते हुए दीर्घ अवधि मानसून में 5 फीसदी की कमी या 5 फीसदी की बढ़त हो सकती है, पूर्वानुमान के मुताबिक 2020 के दौरान मानसून सामान्य रहेगा और इसके 100 फीसदी औसत के रहने का अनुमान है, खास बात ये है कि इस बार मौसम के पूर्वानुमान को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जारी किया गया।

क्या होता है डस्ट स्टॉर्म
'डस्ट स्टॉर्म' शुष्क मौसम और अर्ध शुष्क क्षेत्रों में एक मौसम संबंधी आपदा है जिसमें धूल के बहुत बड़े तूफान उठते हैं, ये धूल के तूफान तब उठते हैं जब तेज हवा शुष्क सतह से ढीली रेत और गंदगी को उड़ाती है, यह प्रक्रिया मिट्टी को एक स्थान से ले जाती है और इसे दूसरे में जमा करती है, शहरी इलाकों में 'डस्ट स्टॉर्म' शब्द का उपयोग होने की संभावना अधिक होती है, खासकर जब धूल तूफान शहरी क्षेत्रों को प्रभावित करती है।












Click it and Unblock the Notifications