केंद्र सरकार के खिलाफ SKM ने खोला मोर्चा, 20 से 22 फरवरी तक केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ बनाई ये रणनीति
संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) 20 से 22 फरवरी यानी तीन दिवसीय सामूहिक विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में है। रविवार को एसकेएम ने केंद्रीय मंत्री और सांसदों को काले झंडे दिखाकर विरोध का आह्वान किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भविष्य की रणनीति तय करने के लिए एनसीसी और आम सभा की बैठकें नई दिल्ली में होंगी।
आपको बता दें कि चंडीगढ़ के एक होटल में किसान नेताओं से रविवार को केंद्रीय मंत्रियों ने मुलाकात की। इस दौरान चौथे दौर की बातचीत में पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे। यह बैठक किसानों के मुद्दों पर बातचीत के लिए बुलाई गई थी।

तीन बैठकों में नहीं बनी कोई बात
इससे पहले, किसान नेताओं और सरकार के बीच तीन बैठकें हो चुकी हैं। यह बैठकें 8, 12 और 15 फरवरी को हुईं थीं। लेकिन, इन बैठकों में कोई हल या सहमति नहीं बनी। समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
किसानों की 13 प्रमुख मांगें, 3 पर फंसा पेंच
किसानों ने अपनी 13 प्रमुख मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिसमें से 10 मांगे मान ली गई हैं। अब सिर्फ 3 मांगों पर पेंच फंसा हुआ है। जिसमें किसानों की कर्ज माफी, 60 साल से ज्यादा उम्र के किसानों को पेंशन और सबसे अहम न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) गारंटी कानून शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications