नशेड़ी पिता की करतूत, पत्नी से झगड़े में 6 साल के बेटे की चाकू घोंप कर की हत्या
पुलिस की ओर से बताया गया कि दिहाड़ी मजदूर का काम करने वाले प्रह्लाद माझी ने पत्नी से विवाद के बाद अपने 6 साल के बेटे की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।
बर्दवान (पश्चिम बंगाल)। क्या कोई पिता इतना क्रूर हो सकता है कि अपने बेटे की जान का दुश्मन हो जाए? पश्चिम बंगाल के बर्दवान में ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी से विवाद में अपने 6 साल के बेटे को ही मार दिया। आरोपी शख्स ने गुस्से में आकर अपने बेटे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस हमले के बाद उसने खुद को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। उसे भी गंभीर चोटें आई हैं और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बेटे की हत्या के बाद आरोपी शख्स ने खुद को भी पहुंचाया नुकसान
पूरा मामला पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले के भाटर का है। पुलिस की ओर से बताया गया कि दिहाड़ी मजदूर का काम करने वाले प्रह्लाद माझी ने पत्नी से विवाद के बाद अपने 6 साल के बेटे की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक बेटे का नाम कृष्ण गोपाल माझी था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बेटे पर हमले से आरोपी शख्स की पत्नी चीख पड़ी जिससे वहां लोगों को भीड़ जमा हो गई। लोगों के वहां आने से आरोपी शख्स घबरा गया और उसने खुद को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। लोगों ने किसी तरह उसे काबू में किया और उसे लेकर बर्दवान मेडिकल कॉलेज और अस्पताल लेकर गए।
प्रह्लाद माझी का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने पुलिस को बताया है कि उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। उसके गले में गंभीर चोट के निशान हैं। पूरे विवाद पर प्रह्लाद माझी के पड़ोसी ने बताया कि आरोपी शख्स शराब के नशे में घर आया था। जिसको लेकर उसकी पत्नी विरोध जताया। इस दौरान पति-पत्नी के बीच बहस होने लगी। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी शख्स ने गुस्से में आकर अपने 6 साल के बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें:- गाजियाबाद: गद्दा सुखाने को लेकर हुए विवाद में पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या












Click it and Unblock the Notifications