गाजियाबाद: गद्दा सुखाने को लेकर हुए विवाद में पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या

कॉमन बाउंंड्री वाल पर गद्दे को सूखने के लिए महिला ने डाला तो पड़ोसी भड़क गया। उसने आपा खोकर महिला और उसके पति की हत्या कर दी।

गाजियाबाद। विजयनगर के न्यू शांति नगर में रविवार को गद्दा सुखाने के मामूली विवाद का खूनी अंजाम हुआ। एक 42 साल के आदमी ने पड़ोस में रह रहे पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, जलेबी विक्रेता मनोज गुप्ता के पड़ोस में ममता गौतम और बलबीर गौतम अपने बच्चों के साथ रहते थे। दोनों की बाउंड्री वाल कॉमन थी। ममता ने रविवार को गद्दा सुखाने के लिए बाउंड्री वाल पर डाला। गद्दे का आधा भाग मनोज गुप्ता के हिस्से वाली बाउंड्री वाल की तरफ था। इस पर मनोज ने आपत्ति की और ममता को गद्दा हटा लेने को कहा। ममता ने इनकार कर दिया तो मनोज ने गद्दे को फाड़ दिया। Read Also: पति को साथ लिए बिना खरीदारी की महिला को मिली सजा, तलवार से काट दिया सिर

गाजियाबाद: गद्दा सुखाने को लेकर हुए विवाद में पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या

इसके बाद ममता और मनोज के बीच झगड़ा बढ़ गया। कुछ देर बाद ममता के पति बलबीर आए और वे मनोज के घर में बात करने के लिए गए। वहां गुस्से में पागल हुए मनोज ने अवैध देसी पिस्टल निकालकर गोली चला दी। बलबीर को गोली मारने के बाद मनोज ने ममता को भी गोली मार दी। इसके बाद वह ममता और बलबीर के दो बच्चों में से एक को मारने दौड़ा और मुहल्ले की सड़क पर भरे पिस्टल को लेकर बच्चे के पीछे भागता रहा। इस बीच मौके पर पुलिस पहुंची और उसने किसी तरह से मनोज को धर दबोचा। ममता और बलबीर को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

गाजियाबाद: गद्दा सुखाने को लेकर हुए विवाद में पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या

विजयनगर थाने के एसएचओ नीरज कुमार ने कहा, 'आरोपी इस इलाके में पिछले 15 सालों से रहा है और अभी तक किसी के साथ उसका कोई विवाद नहींं था। यह मामला काफी चौंकानेवाला है कि उसने ऐसा कैसे कर दिया?' आरोपी मनोज गुप्ता अपने मकाने में अकेले रहता था और जलेबी बेचकर गुजारा चलाता था। इलाके के कुछ लोगों का कहना है कि मनोज का ममता और बलबीर के साथ घर के बाहर कचरा रखने को लेकर कहासुनी होती रहती थी। Read Also: 10 साल पहले जैसे बाप को गोलियों से भूना, ठीक उसी तरह बेटे को

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+