मुंबई में 6 मंजिला इमारत गिरी, 1 की मौत, 10 लोग अभी भी फंसे
मुंबई। मुंबई में एक 6 मंजिला इमारत गिर गई है। मुंबई के संघर्ष नगर में ये इमारत गिर गई। इमारत पुरानी हो गई थी, जिसकी वजह से इसे तोड़ने का काम चल रहा था, लेकिन अचानक ये इमारत पूरी तरह से ढह गई।

इस हादसे में 1 लोग की मौत हो गई, जबकि 10 लोग अभी भी फंसे हुए है। इमारत के मलबे में 10 लोग फंस गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर 1 को किसी तरह से बचा लिया, लेकिन अभी भी बाकी के लोग मलबे में फंसे हुए है। मलबे को हटाने का काम जारी है।
आपको बता दें कि इससे पहले 25 जुलाई को भी मुंबई के घाटकोपर इलाके में इमारत के गिरने की वजह से 17 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने बीएमसी को जांच के आदेश दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications