कर्नाटक के 2 शिक्षण संस्थानों में मिले कोरोना के 33 मरीज, इसमें से 6 हैं ओमिक्रॉन पॉजिटिव

बेंगलुरु, दिसंबर 18। कर्नाटक में ओमिक्रॉन के 6 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। शनिवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 2 अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में शनिवार को कोरोना के 33 मरीज सामने आए, जिसमें से 5 छात्र ओमिक्रॉन से संक्रमित मिले। पहले इंस्टीट्यूट में 14 कोरोना पॉजिटिव केस मिले, जिसमें 4 ओमिक्रॉन के हैं, जबकि दूसरे इंस्टीट्यूट में 19 केस मिले। इसमें 1 मरीज ओमिक्रॉन का है।

Karnataka

कर्नाटक में ओमिक्रॉन के 11 एक्टिव मरीज

इसके अलावा यूके से आए एक यात्री के अंदर भी ओमिक्रॉन वेरिएंट मिला है। आपको बता दें कि अब कर्नाटक में ओमिक्रॉन वेरिएंट के कुल 14 मामले हो गए हैं। इसमें से 2 मरीज रिकवर हो चुके हैं, जबकि एक कथित रूप से दुबई चला गया है। अभी कर्नाटक में ओमिक्रॉन के 11 एक्टिव केस हैं। आपको बता दें कि देश के अंदर ओमिक्रॉन का सबसे पहले मरीज कर्नाटक में ही सामने आया था।

महाराष्ट्र में मिले 8 नए मरीज

आपको बता दें कि कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट देश के 12 राज्यों में फैल चुका है। वहीं देश में ओमिक्रॉन के कुल मामले 100 के पार पहुंच गए हैं। सबसे अधिक केस महाराष्ट्र में हैं, जहां कुल केस की संख्या 48 है। शनिवार को महाराष्ट्र में 8 नए मरीज मिले हैं। इनमें 4 मुंबई में, जबकि 3 सतारा में और 1 केस पुणे में मिला है। भारत में ओमिक्रॉन के कुल मरीजों का आंकड़ा 131 पहुंच गया है।

दिल्ली में 5 महीने बाद कोरोना के सबसे अधिक मरीज

आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में भी कोरोना की रफ्तार में इजाफा हो रहा है। शनिवार को दिल्ली में कोरोना के 86 नए मरीज मिले, जो पिछले 5 महीने में सबसे अधिक संख्या है। दिल्ली का पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 0.13 फीसदी हो गया है। दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या भी बढ़कर 403 हो गई है। इनमें से 200 से अधिक होम आइसोलेशन में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+