उप्र : यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा, 6 मरे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को हुए एक सड़क हादसे में छह व्यक्तियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी लोग शिकोहाबाद के रहने वाले हैं।

पुलिस के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेस-वे से होकर एक कार तेज गति से चलेसर मार्ग पर जा रही थी। इसी बीच कार एक खड़ी ट्रक में जा घुसी और दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
पुलिस के अनुसार इससे कार में सवार लगभग सभी यात्री छह यात्रियों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications