सुप्रीम कोर्ट से इजाजत के बाद कल कश्मीर जाएंगे सीताराम येचुरी, पूर्व पार्टी विधायक से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी कल (गुरुवार) को जम्मू कश्मीर जाएंगे। येचुरी यहां अपनी पार्टी के नेता, पूर्व विधायक मोहम्मद यूसुफ तारिगामी से मुलाकात करेंगे। इससे पहले भी येचुरी श्रीनगर गए थे लेकिन प्रशासन ने उनको एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकलने दिया था। इस पर येचुरी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर श्रीनगर में अपने दोस्त और पार्टी नेता से मुलाकात की इजाजत मांगी थी। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को सुनने के बाद उनको श्रीनगर जाने की इजाजत दी। येचुरी ने कहा है कि कल श्रीनगर से लौटने के बाद सुप्रीम कोर्ट को स्थिति की सूचना देंगे और उसके बाद बयान जारी करेंगे।

Sitaram Yechury visit jammu kashmir 29 aug to meet his party leader after SC order

सुप्रीम कोर्ट ने सीताराम येचुरी के साथ-साथ एक एक छात्र को भी कश्मीर जाने की इजाजत दी है।जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी के एक स्टूडेंट की याचिका पर उनको अनंतनाग जाने की अनुमति दी गई है। याचिकाकर्ता छात्र ने कहा था कि वो परिवार से संपर्क नहीं कर पा रहा और उसे अपने परिवार से मिलना है। दोनों ही मामलों में कोर्ट ने कहा है कि कश्मीर से लौटकर आने के बाद याचिकाकर्ता को ऐफिडेविट फाइल करनी पड़ेगी।

5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देनेवाले संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाए जाने के बाद से राज्य में देश के बाहर के नेताओं को जाने की इजाजत प्रशासन नहीं दे रहा है। एयरपोर्ट से वापस लौटाए जाने के बाद येचुरी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने येचुरी से कहा कि जम्मू-कश्मीर जाने के बाद वह सिर्फ तारिगामी से मिलें और अपनी यात्रा का इस्तेमाल किसी भी राजनीतिक उद्देश्य के लिए न करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+