सीतापुर: जिला अस्पताल में महिला पीआरडी जवान को तीमारदारों ने चप्पल से पीटा

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में महिला पुलिस पीआरडी महिला जवान की कुछ महिलाओं ने चप्पल से पिटाई कर दी है। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे देखा जा सकता है कि महिलाएं भीड़ में पीआरडी जवान की पिटाई कर रही हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पीआरडी जवान ने तहरीर दी है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

police

यह मामला सीतापुर के जिला अस्पताल का है। घटना के बारे में सीओ सिटी योगेंद्र सिंह का कहना है कि पीआरडी जवान अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात थी, इस दौरान कुछ महिलाओं ने लाइन तोड़कर आगे जाने की कोशिश की लेकिन जब पीआरडी जवान ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो इन महिलाओं ने जवान की पिटाई कर दी। यह घटना मंगलवार की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद भारी संख्या मे्ं पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पीआरडी जवान को बचाया। गौर करने वाली बात यह है कि अस्पताल के भीतर सैकड़ों लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी महिला जवान को बचाने की कोशिश नहीं की और लोग खड़े तमाशा देखते रहे। बहरहाल पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद उसे मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार महिला जवान का नाम रीता है और भीड़ द्वारा पिटाई में उन्हे काफी चोट आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+