Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

SIR West Bengal Voter List Update: बंगाल वोटर लिस्ट में आपका नाम कट गया है? घबराएं नहीं, आज ही करें ये काम

SIR West Bengal Voter List Update: देश के कई राज्यों में मंगलवार (16 दिसंबर) को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन लिस्ट (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। बंगाल की वोटर लिस्ट को लेकर राजनीतिक घमासान चल रहा है। ममता बनर्जी और टीएमसी के नेताओं का आरोप है कि चुनाव आयोग ने बहुत से वैध मतदाताओं के नाम भी लिस्ट में से काट दिए हैं। हालांकि, केंद्र सरकार और इलेक्शन कमीशन इस पर स्पष्टीकरण दे चुका है।

चुनाव आयोग की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि 16 दिसंबर को प्रकाशित होने वाली लिस्ट आखिरी सूची नहीं है। राजनीतिक पार्टियों और आम मतदाताओं को भी इसके लिए अपनी आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा। अगर आपका नाम लिस्ट में कट गया है, तो तुरंत जान लें कि आगे क्या करना है।

Sir West Bengal Voter List Update

SIR in West Bengal Voter List: नाम कट गया है, तो क्या करें?

अगर वोटर लिस्ट में आपका नाम कट गया है, तो भी घबराने की जरूरत नहीं है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने सभी जिलों की वेबसाइट सक्रिय कर दी हैं, ताकि मतदाता मंगलवार से अपने नाम और विवरण ऑनलाइन देख सकते हैं। अगर किसी वैध मतदाता का नाम कट गया है, तो वह अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने का अधिकार मतदाताओं और राजनीतिक दल दोनों को है।

यह भी पढ़ें: कौन हैं वो मुस्लिम नेता, जिन्हें कांग्रेस ने किया बाहर? सोनिया गांधी क्यों हुई गुस्सा? अंदरूनी कहानी हिला देगी

Sir West Bengal Voter List Update: कैसे दर्ज करा सकते हैं आपत्ति?

चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक, मसौदा सूची के प्रकाशन के साथ ही दावे, आपत्तियां और सुनवाई का चरण शुरू होगा, जो फरवरी 2026 तक चलेगा। जिन मतदाताओं के विवरण में विसंगति पाई जाएगी, उन्हें सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। वैध दस्तावेजों जैसे कि पासपोर्ट, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, सरकारी पेंशन का खाता, जाति प्रमाणपत्र जमा कर अपना नाम लिस्ट में जुड़वा सकते हैं।

West Bengal Voter List: अंतिम लिस्ट का प्रकाशन कब होगा?

अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की अस्थायी तिथि 14 फरवरी 2026 तय की गई है। इसके बाद आपत्ति और दावे दर्ज नहीं कराए जा सकेंगे। फिलहाल मतदाताओं और राजनीतिक दलों के पास पर्याप्त समय है, वह अपनी विसंगतियां और आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: SIR Bengal: ममता के गढ़ में वोटर लिस्ट से रिकॉर्ड नाम कटे, ताजा आंकड़ों ने बढ़ाई दीदी की मुश्किलें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+