2 अक्टूबर से नहीं मिलेंगे प्लास्टिक के ये सामान, सिंगल यूज प्लास्टिक प्रोडक्ट्स होंगे बैन
नई दिल्ली। 2 अक्टूबर से पूरे देश में प्लास्टिक से बनी हुईं चीजें पूरी तरह से बैन हो सकती हैं, ये चीजें हैं प्लास्टिक से बने बैग, कप, प्लेट्स, चम्मच, सैशे पैक्स और स्ट्रॉ पर पाबंदी लगाने की तैयारी की है, आपक बता दें कि शहरों और गांवों में सिंगल यूज प्लास्टिक की वजह से भारत दुनिया के सबसे प्रदूषित देशों में शुमार है।

2022 तक देश को प्लास्टिक मुक्त करना है
ऐसे में खबर है कि साल 2022 तक देश में प्लास्टिक को पूरी तरह से खत्म करने का लक्ष्य लेकर चलने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधी जयंती पर प्लास्टिक से बने 6 आइटम्स पर बैन के लिए कैंपेन लॉन्च कर सकते हैं, मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक बैन सिर्फ इस्तेमाल में होने वाली चीजें ही नहीं बल्कि ऐसी चीजों की मन्युफैक्चरिंग और इंपोर्ट भी बंद किया जाएगा। अगर ऐसा संभव हुआ तो इन आइटम पर प्रतिबंध लगाने के बाद भारत के सालाना प्लास्टिक खपत में 5-10 फीसदी की कमी आएगी, यानी लगभग 14 मिलियन टन प्लास्टिक की खपत कम होगी।

पीएम ने स्वतंत्रता दिवस पर की थी घोषणा
बता दें कि 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्त करने की बड़ी घोषणा की थी, उन्होंने देश की जनता और खासतौर पर दुकानदारों-व्यापारियों से इस दिशा में योगदान देने की अपील की थी।

Air India की फ्लाइट्स में भी बैन हुई प्लास्टिक
सरकारी दफ्तरों में प्लास्टिक के इस्तेमाल को लगातार खत्म किया जा रहा है, इंडियन रेलवे ने प्लास्टिक पर रोक लगा दी है तो वहीं एयर इंडिया ने भी सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लागाने का फरमान जारी किया है, एयर इंडिया 2 अक्टूबर से अपनी उड़ानों में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बिल्कुल ही बंद कर देगी, एयर इंडिया के मुताबिक, यहां 2 स्टेज में प्लास्टिक पर बैन लगाया जा रहा है, पहले स्टेज में एयर इंडिया एक्सप्रेस और Allaince air की उड़ानों में प्लास्टिक को बैन किया जा रहा है, दूसरे राउंड में एयर इंडिया की फ्लाइट्स में इसका इस्तेमाल बंद किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications