Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

8 साल की शादी, 1 बेटा, क्या सच में पति से अलग हो रही रही हैं सिंगर सुनिधि चौहान, आखिर क्या है सच?

मुंबई। बॉलीवुड का बड़ा नाम और मशहूर गायिका सुनिधि चौहान इस वक्त अपने पर्सनल कारणों की वजह से चर्चा है, ऐसी खबर है कि शादी के आठ साल बाद सुनिधि चौहान और उनके पति हितेश सोनिक एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं और यह भी कहा जा रहा था कि दोनों कुछ टाइम से अलग रह रहे हैं, बता दें कि सुनिधि और हितेश को शादी से एक बेटा तेग भी है, जिसकी उम्र 2 साल है, हालांकि इस खबर को जोर पकड़ने पर हितेश सोनिक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने सारी खबरों को बकवास बताया है।

Recommended Video

    Sunidhi Chauhan's marriage in trouble after 8 years? Husband Hitesh clarifies | वनइंडिया हिंदी
    क्या पति से अलग हो रही हैं सिंगर सुनिधि?

    क्या पति से अलग हो रही हैं सिंगर सुनिधि?

    हितेश ने कहा कि हम दोनों साथ रह रहे हैं, एक ही छत के नीचे, लॉकडाउन में, मैं घर का काम करने से लेकर न्यूजपेपर पढ़ने में व्यस्त हूं, यहां तक कि हम दोनों ने लॉकडाउन के चलते घर के काम बांट लिए हैं। हितेश ने हंसते हुए कहा कि शायद वह मेरे घर के काम से खुश नहीं है, इसलिए यह स्टोरी बन रही है कि हम अलग हो रहे हैं लेकिन सच्चाई ये है कि हमदोनों के बीच में सब ठीक है।

    दोनों के बीच कुछ टाइम से चीजें ठीक नहीं थीं !

    दोनों के बीच कुछ टाइम से चीजें ठीक नहीं थीं !

    आपको बता दें कि एक चैनल की खबर के मुताबिक कुछ टाइम पहले सुनिधि और हितेश गोवा में वेकेशन के लिए गए थे, गोवा से वापस आने के बाद दोनों के बीच अनबन होनी शुरू हुई, हालांकि, दोनों के बीच कुछ टाइम से चीजें ठीक नहीं थीं और उसके बारे में किसी ने भी न तो दोस्तों को बताया था और न ही परिवार वालों को, लेकिन जब दोनों के अलग होने की खबरें आने लगीं तो सुनिधि के पति ने सफाई पेश की।

    सुनिधि ने बॉबी खान से की थी पहली शादी

    सुनिधि ने बॉबी खान से की थी पहली शादी

    आपको बता दे कि गायिका सुनिधि चौहान ने 18 साल की उम्र में डायरेक्टर-कोरियोग्राफर बॉबी खान से शादी की थी लेकिन एक साल के अंदर दोनों का तलाक हो गया, इसके बाद सुनिधि ने साल 2012 में हितेश सोनिक से शादी की, दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम तेग है, जिसका जन्म 1 जनवरी, 2018 को हुआ था।

    सुनिधि ने 3000 से अधिक गीत गाए हैं...

    सुनिधि ने 3000 से अधिक गीत गाए हैं...

    मालूम हो कि सुनिधि चौहान बॉलीवुड की मशहूर सिंगर हैं, उन्होंने मराठी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, बंगाली, असमिया और गुजराती फ़िल्मों में भी 3000 से अधिक गीत गाए हैं, चौहान ने गायन की शुरुआत चार वर्ष की आयु से की थी, उन्हें प्रसिद्धी टीवी गायन प्रतियोगिता 'मेरी आवाज़ सुनो' से मिली थी।

    राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'मस्त'

    लेकिन उन्हें लोकप्रियता राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'मस्त' से मिली जिसमे उन्होंने "रुकी रुकी सी ज़िंदगी" गीत गाया जो कि हिट गीत साबित हुआ। उन्हें कुल चौदह फिल्मफेयर पुरस्कारों का नामांकन और तीन में जीत हासिल हुई। उन्होंने दो स्टार स्क्रीन पुरस्कार, दो आईफा पुरस्कार और एक जी सिने पुरस्कार जीते हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+