सोनू निगम की भूषण कुमार को धमकी, मुझसे पंगा लिया तो वायरल कर दूंगा वो मॉडल वाला वीडियो

मुंबई। एक्‍टर सुशांत स‍िंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में अब जबरदस्त हंगामा मचा हुआ है। बॉलीवुड में 'नेपोटिज्‍म' और 'पावरफुल लोगों की लॉबी' को लेकर कई नामचीन कलाकारों ने मोर्चा खोल दिया है। कांगना रानौत के बाद अब सिंगर सोनू निगम ने म्यूजिक कंपनी टी सीरीज के मालिक को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। सोनू निगम ने सीधे नाम लेते हुए टी-सीरिज के मालिक भूषण कुमार को माफिया बताया है और कहा कि तुम मुझे पंगा मत लेना, मेरे पास सबूत है। सोनू इससे पहले एक वीडियो में म्यूजिक इंडस्ट्रीज में किसी के सुसाइड करने की बात कर चुके हैं।

सोनू ने 6 लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

सोनू ने 6 लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

सोमवार को सोनू निगम ने एक और वीडियो जारी कर संगीत जगत की कई बड़ी हस्तियों को निशाने पर लिया। सोनू निगम ने कहा कि, 'लातों के भूत बातों से नहीं मानते। मैंने क‍िसी का नाम नहीं ल‍िया और बड़े प्‍यार से कहा था कि आप लोग नए लोगों के साथ में प्‍यार से रहें। सुसाइड हो जाने के बाद में रोने से अच्‍छा है कि माहौल को पहले सुधार लिया जाए, लेकिन माफिया हैं, वो तो माफिया की तरह ही काम करेंगे। तो उन्‍होंने 6 महान लोगों को बोला है कि वो मेरे ख‍िलाफ इंटरव्‍यू दें। मैंने किसी का नाम नहीं ल‍िया था लेकिन मेरा नाम ल‍िया जा रहा है।

अपने खिलाफ हो रही साजिश को लेकर भड़के सोनू

अपने खिलाफ हो रही साजिश को लेकर भड़के सोनू

सोनू निगम ने कहा कि, इनमें से कुछ तो ऐसे हैं जो मेरे काफी नजदीकी हैं और पिछले लंबे समय से वह मुझसे इसी बारे में बात करता नजर आ रहा है। लेकिन अब उन्‍हें कुछ और बोलना पड़ रहा है। उनमे से एक का सगा भाई है, ज‍िसने डेढ़ साल पहले अपने ट्व‍िटर पर ये ल‍िखा था। ( इसके बाद वीडियो में स‍िंगर अरमान मलिक का ट्वीट द‍िखाया जाता है)। क‍ि अगर म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री में एकता होती तो सीन कुछ और ही होता। मैं कुछ मीडिया वालों को भी कहना चाहता हूं कि ये कोई पब्लिसिटी नहीं है। ये मजाक नहीं चल रहा है। यहां किसी के भविष्य की बात हो रही है। किसी की जिंदगी की बात हो रही है। मेरे खिलाफ निगेटिव खबरें छापकर क्या होगा।

सोनू निगम का सनसनीखेज खुलासा

सोनू निगम का सनसनीखेज खुलासा

इसके बाद सोनू ने म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री के मुगल माने जाने वाले 'टी-सीरीज' कंपनी के मालिक भूषण कुमार का नाम लेते हुए कहा कि, 'भूषण कुमार, अब तो तेरा नाम मुझे लेना ही पड़ेगा और अब तू 'तू' के ही लायक है। तूने गलत आदमी से पंगा ले लिया है। तू भूल गया वो टाइम जब तू मेरे घर पर आकर 'भाई मेरी एलबम कर दो, भाई दीवाना कर दो, भाई मुझे सहारा श्री से मिलवा दो, स्‍मिता ठाकरे से मिलवा दो.. भाई बाल ठाकरे से मिलवा दो, भाई अबु सलेम से बचा लो... याद है न अबु सलेम से बचा लो.. मैं तुझे कह रहा हूं अब तू मेरे मुंह मत लगना।

सोनू ने भूषण कुमार को Expose करने की दी धमकी

सोनू ने भूषण कुमार को Expose करने की दी धमकी

सोनू ने आगे कहा, 'मरीना कुंवर (बता दें, मरीना कुंवर ने भूषण कुमार पर मीटू अभियान के दौरान उत्पीड़न का आरोप लगाया था) याद है न, वो क्‍यों बोली और क्यों बैकआउट हुई.. ? ये मुझे नहीं पता, मीडिया को पता है। माफिया इस तरह वर्क करता है। उसका वीडियो मेरे पास पड़ा है। अब अगर तूने मेरे से पंगा लिया तो उसका वीडियो मैं अपने यूट्यूब चैनल पर डाल दूंगा और बहुत धूमधाम से डालूंगा। मेरे मुंह मत लगना।

जानें कौन हैं मरीना कुंवर

जानें कौन हैं मरीना कुंवर

बता दें कि मरीना कुंवर एक मॉडल और टीवी एक्‍ट्रेस हैं। मरीना 'जिंदगी तुमसे', 'जग्‍गू दादा', 'शपथ', 'सीआईडी' और 'आहट' जैसे सीरियल्‍स में काम किया है। मरीना साल 2018 में उस समय चर्चा में आई गई थीं। जब उन्होंने डायरेक्टर साजिद खान और भूषण कुमार पर #MeToo के आरोप लगाए थे। मरीना ने एक इंटरव्‍यू में आरोप लगाए थे कि भूषण कुमार ने वीडियो में काम देने के नाम पर उन्‍हें अपने घर पर बुलाया था और उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी। मरीना जेल में बंद राम रहीम पर भी मीटू का आरोप लगा चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+