मीका ने किया रेपिस्ट बाबा का समर्थन, यूजर ने कहा- 'चलो इस बहाने तुम्हारे आइडल का तो पता चला'

नई दिल्ली। बलात्कार के केस में दोषी पाए जाने के बाद बाबा गुरमीत राम रहीम के समर्थन में उतरे सिंगर मीका सिंह को लोगों ने जमकर लताड़ा है। सीबीआई के विशेष कोर्ट ने शुक्रवार को अपने फैसले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को यौन शोषण के मामले में दोषी पाया था, जिसके बाद मिका ने ट्वीट कर कहा, 'मेरी दुआएं गुरमीती भाजी के साथ हैं... मैं उम्मीद करता हूं कि कोर्ट इस मामले में सही निर्णय लेगा'।

रेपिस्ट बाबा का समर्थन करने पर मीका को लोगों ने घेरा

मीका सिंह के इस ट्वीट के बाद लोगों ने हैरानी व्यक्त करते हुए उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर खरी खोटी सुनाई है। इस ट्वीट पर एक यूजर ने कहा कि आपको शर्म आनी चाहीए, कैसे आप किसी रेपिस्ट के साथ खड़े हो सकते हैं।

मीका के इस ट्वीट पर ज्यादातर लोगों ने उन्हें गालियां देते हुए शर्मनाक बताया है। एक यूजर्स ने लिखा कि कितनी शर्मनाक बात है कि आप किसी बलात्कारी के साथ खड़े हैं, कोई इंसान कानून से बड़ा कैसे हो सकता है। एक यूजर ने मीका को कहा कि कोर्ट ने तो सजा सुना दी लेकिन इससे आपके आइडल का तो पता चला।

रेपिस्ट बाबा का समर्थन करने पर मीका को लोगों ने घेरा

मीका सिंह के अलावा बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी ने इस मामले में शांति की अपील करते हुए अपनी फिल्म का प्रमोशन करने वाला ट्वीट डाल दिया। जिसके बाद वो भी अपने आप को लोगों से बचा नहीं पाए और शुरू हो गई गालियां।

मीका ने किया रेपिस्ट बाबा का समर्थन, यूजर ने कहा- 'चलो इस बहाने तुम्हारे आइडल का तो पता चला'
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+