VIDEO: इस सिंगर ने सबके सामने गाया 'मुझको भावे सपना की गलियां' तो यूं शरमाई डांसर

VIDEO: सिंगर ने सबके सामने गाया 'मुझको भावे सपना की गलियां', यूं शरमाई डांसर

नई दिल्ली। बिग बॉस 11 का हिस्सा रह चुकीं डांसर सपना चौधरी अपने काम के लिए तो चर्चा में रहती ही हैं। किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर भी दिखती ही रहती हैं। अब उनका एक और वीडियो सामने आया है, जो खूब देखा जा रहा है। सपना के एक फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी किसी इवेंट में सपना चौधरी के लिए गाना गाते हैं।

मुझको भावे सपनाजी की गलियां

अंकित सपना के लिए 'तेरी गलियां-गलियां' गा रहे हैं। इस दौरान सपना भी उनके साथ हैं। गाने में वो बड़ी खूबसूरती से 'मुझको भावे तेरी गलिया।' की जगह 'मुझको भावे सपनाजी की गलियां। जोड़ दे रहे हैं। अपना नाम सुन सपना भी खुद को शरमाते हुए हंसने से नहीं रोक पा रही हैं।

बॉलीवुड में भी दे रहीं दस्तक

बॉलीवुड में भी दे रहीं दस्तक

सपना चौधरी की शुरुआती पहचान हरियाणा की स्टेज डांसर की रही है। बिग बॉस के सीजन 11 में उनके आने के बाद वो टीवी पर एक पहचाना हुआ चेहरा हो गई हैं। बॉलीवुड फिल्म 'वीरे की वेडिंग' और 'नानू की जानू' और भोजपुरी फिल्म 'बैरी कंगना 2' में सपना चौधरी गाने कर चुकी हैं। सपना 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' में एक्टिंग भी करती नजर आएंगी।

कई गाने हुए मशहूर

कई गाने हुए मशहूर

सपना ने अपने बेहद कम उम्र में डांस को अपना करियर बना लिया था।हरियाणा के रोहतक में जन्मी सपना को आए दिन अलग-अलग शहरों में लाइव शो करती हैं. सपना का 'सॉलिड बॉडी' और 'तेरी आंख्या का यो काजल' गाना लोगों के बीच काफी काफी पसंद किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+