तो इन वजहों से एक जैसे हैं कन्हैया और केजरीवाल

नयी दिल्ली। दो साल पहले जब कांग्रेस सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाकर एक आम आदमी ने हुंकार भरी तो किसी को भी नहीं पता था कि ये शख्स एक नई राजनीति की परिभाषा लिखेगा। कांग्रेस की मुखालिफत ने उसे दिल्ली की सत्ता दिला दी। अरविंद केजरीवाल जैसे आम आदमी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री तक का सफर बहुत कम वक्त में तय कर लिया।

अब बात करते हैं कन्हैया की। जेएनयू विवाद में छात्रसंघ के इस नेता को भाजपा ने हीरो बना दिया। दोनों की शुरआत आजादी से हुई। केजरीवाल ने भ्रष्टाचार से आजादी की बात करते रहे तो कन्हैया ने भारत में आजादी की बात की। दोनों में समानताएं बहुत हैं। एक-दूजे से मिलते-जुलते हैं केजरीवाल और कन्हैया। जानें किन बिंदुओं पर दोनों में समानताएं है...

आजादी से आए दोनों

आजादी से आए दोनों

कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े हुए केजरीवाल ने राजनीति की नई शुरुआत की तो कन्हैया कुमार ने भाजपा की बगावत से अपना राजनीति सफर शुरु किया।

आंदोलनों से बनें हीरो

आंदोलनों से बनें हीरो

केजरीवाल का उदय जहां अन्ना आंदोलन से हुआ तो वहीं कन्हैया कुमार का उदय राष्ट्रद्रोह की लड़ाई से।

कांग्रेस-भाजपा की देन

कांग्रेस-भाजपा की देन

केजरीवाल जहां दिल्ली में कांग्रेस सरकार की देन हैं तो वहीं कन्हैया कुमार को भाजपा ने हीरो बना दिया। दिल्ली की शीला दीक्षित के खिलाफ करप्शन का मुद्दा उठाकर केजरीवाल ने शुरुआत की तो कन्हाया ने बोलने की आजादी को लेकर।

राजनीति को लेकर एक नजरिया

राजनीति को लेकर एक नजरिया

अन्ना आंदोलन के वक्त केजरीवाल ने साफ कहा था कि वो राजनीति की मुख्य धारा से नहीं जुड़ेंगे, लेकिन कुछ ही वक्त बाद उन्होंने अपनी अलग पार्टी बना ली। वही कन्हाया ने भी कहा कि वो नेता नहीं टीचर बनना चाहते हैं, लेकिन माना जा रहा है कि उनकी राजनीतिक करियर की शुरुआत हो चुकी है।

 आम की बात कर बढ़े आगे

आम की बात कर बढ़े आगे


केजरीवाल ने जहां आम जनता की बात कर अपनी राजनीतिक करियर को संभाला तो वहीं कन्हैया छात्रों की लड़ाई की बत करता है।

 तिहाड़ जेल से नाता

तिहाड़ जेल से नाता


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मानहानि मामले में केजरीवाल को भी तिहाड़ जेल की हवा खानी पड़ी थी तो वहीं कक्हैया कुमार को बी तिहाड़ जेल में भेजा गया था।

 जबरदस्त भाषण शैली

जबरदस्त भाषण शैली

केजरीवाल भी अच्छे वक्ता है। वो न केवल अपने सादा जीलवशैली को लेकर चर्चा में रहते हैं बल्कि उनके भाषणों को भी लोग बड़े गौर से सुनते हैं। कन्हैया बिहार के छोटे से गांव के रहने वाला है। सादी जीवनशैली वाला कन्हैया कमाल का वक्ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+