सीपीएम नेता सीताराम येचुरी बोले, 'सबरीमाला में बाबरी विध्वंस के पैटर्न पर विरोध'

नई दिल्ली। केरल स्थित सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर चल विरोध प्रदर्शन की तुलना सीपीएम नेता सीताराम येचुरी ने बाबरी मस्जिद से की है। उन्होंने सबरीमाला में हो रही हिंसा का आरोप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बाबरी विध्वंस जैसा माहौल यहा भी बनाया जा रहा है। सीताराम येचुरी ने कहा कि केरल सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले के क्रियान्वयन के लिए कोशिश कर रही है लेकिन राज्य में कुछ ऐसे समूह है जो अशांति की स्थिति पैदा कर रहे हैं।

Similar thing is being done Sabarimala Temple, so it is an organised by RSS, says Sitaram Yechury

सीताराम येचुरी ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी ने पहले सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया था और अब सुनियोजित तरीके से इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। सीपीएम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार की ओर से उचित व्यवस्था भी किया गया लेकिन बीजेपी उसमें बाधा उत्पन्न कर रही है।वहीं मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति के सवाल पर सीपीएम के नेता कोडियरी बालकृष्णन ने कहा है कि अभी वैसी स्थिति नहीं है कि मुख्यमंत्री को खुद वहां जाने की आवश्यकता है।

तीन दिन कि उनकी अनुपस्थिति किसी तरह से राज्य को प्रभावित नहीं कर रही है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी अभी तक महिलाएं सबरीमाला मंदिर में प्रवेश नहीं कर पाई हैं। प्रदर्शन की वजह से पुलिस को भी पीछे हटना पड़ा है। यहां तक की दो महिलाओं को वर्दी पहना कर जवानों की सुरक्षा में मंदिर ले जाने के प्रयास किया गया लेकिन प्रवेश द्वार से ही बिना दर्शन किए वापस लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें-सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने से चूकी यह महिला पत्रकार, बोलीं- हमें गर्व है, हम काफी करीब पहुंच गए थे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+