सिंहस्थ कुंभ मेला 2016: 131 फुट ऊंचे त्रिशूल ने बटोरी सुर्खियां
उज्जैन। आस्था के महान पर्व सिंहस्थ कुंभ मेला की औपचारिक शुरूआत 5 अप्रैल से ही हो गई है क्योंकि जूना अखाड़े के लोगों की इस दिन प्रवेशाई हुई है। इस भव्य आयोजन में सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए।
Pics: सिंहस्थ कुंभ मेला: पेशवाई से हुई औपचारिक शुरूआत, सीएम शिवराज भी हुए शामिल

आपको जानकर हैरत होगी कि कुंभ स्थल के दत्त अखाड़ा क्षेत्र में 131 फुट ऊंचा त्रिशूल स्थापित किया गया है, जो हर किसी के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को इस भव्य त्रिशूल की पूरे विधि-विधान से पूजा की।
सिंहस्थ कुंभ मेला 2016: 131 फुट ऊंचे त्रिशूल ने बटोरी सुर्खियां
क्या है त्रिशूल की विशेषता?
- दत्त अखाड़ा क्षेत्र में 131 फुट ऊंचे त्रिशूल का वजन सात टन है।
- यह पूरी तरह से स्टील का बना हुआ है।
- इसका निर्माण बजाज कम्पनी ने किया है।
- त्रिशूल नासिक में बना है।
- इसको बनवाने में करीब 20 लाख रुपये का खर्च आया है।












Click it and Unblock the Notifications