Sikkim Chunav Result 2024: सिक्किम में क्लीन स्वीप की ओर SKM, 32 में से 31 सीटों पर आगे, BJP-कांग्रेस 0
Vidhan Sabha Chunav 2024: सिक्किम में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना रविवार (02 जून) को सुबह शुरू हो गई है। सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। अब तक के रुझानों में सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) लगातार दूसरी बार जीत की ओर बढ़ रही है। जबकि विपक्षी पार्टी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) उसे सत्ता से बेदखल करने की उम्मीद कर रही है।
सिक्किम चुनाव 2024 के दौरान न केवल एसकेएम और एसडीएफ, बल्कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और सिटीजन एक्शन पार्टी-सिक्किम (सीएपी-एस) के उम्मीदवार भी मैदान में थे।

सिक्किम विधानसभा चुनाव में सभी 32 सीटों के रुझान सामने आए हैं, जिसमें से SKM 31 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं जबकि एक सीट पर SDF आगे चल रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस को एक भी सीट मिलता नहीं दिख रहा है।
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, उनकी पत्नी कृष्णा कुमारी राय, पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग और पूर्व भारतीय फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया समेत राज्य में 146 प्रमुख उम्मीदवार हैं। एसकेएम और एसडीएफ ने सभी 32 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। वहीं भाजपा 31 सीटों और कांग्रेस 12 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे।
सिक्किम में मतगणना सुचारू रूप से हो, इसके लिए चुनाव आयोग ने कड़े सुरक्षा उपाय लागू किए हैं। पूर्वोत्तर के एक अन्य राज्य अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आज घोषित किए जाएंगे। सिक्किम में 32 विधानसभा सीटें हैं, गंगटोक जिले में नौ, नामची में सात, पाकयोंग में पांच, सोरेंग और ग्यालशिंग में चार-चार और मंगन में तीन सीटे हैं।
इंडिया टुडे-माई एक्सिस द्वारा किए गए एग्जिट पोल के मुताबिक, एसकेएम कुल विधानसभा सीटों में से लगभग 24-30 सीटों के साथ राज्य में सत्ता बरकरार रखने की संभावना है। वहीं पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा को लगभग 2 सीटें जीतने की उम्मीद है। विपक्षी एसडीएफ सहित अन्य दल सिक्किम विधानसभा चुनाव 2024 में 0-6 सीटें जीत सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications