Prem Singh Tamang Net Worth: स्कूल टीचर थे तमांग, समाज सेवा ने बनाया नेता, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक
Prem Singh Tamang Net Worth: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम से ठीक पहले आज सिक्किम विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आए हैं, जिसमें एक बार फिर से सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (Sikkim krantikari Front) ने प्रचंड वापसी की हैं।
उसने 32 विधनासभा सीटों में से 31 सीट अपने नाम की है तो वहीं सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (Sikkim Democratic Front) को केवल एक सीट हासिल हुई है, जबकि बीजेपी और कांग्रेस का तो खाता तक नहीं खुला।

आपको बता दें कि प्रेम सिंह तमांग दूसरी बार सिक्किम की सत्ता पर काबिज होने जा रहे हैं, खुद पीएम मोदी ने सिक्किम विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तवांग को जीत की बधाई दी। आपको बता दें कि प्रेम सिंह तमांग का अब तक का सियासी सफर काफी दिलचस्प रहा है।
2013 में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा बनाया
प्रेम सिंह तमांग की छवि तेज तर्रार नेता की है, उन्होंने नेचामलिंग सरकार के खिलाफ बगावत कर 2013 में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा बनाया था। तमांग ने उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर पार्टी छोड़ी थी। इसके बाद उन्होंने साल 2019 के चुनावों में जबरदस्त जीत हासिल कर इतिहास रचा था, तब पार्टी ने 17 सीटें हासिल करके 24 साल से राज कर रही चामलिंग सरकार को सत्ता से आउट कर दिया था।
दार्जिलिंग गवर्नमेंट कॉलेज से स्नातक किया
इस बार भी तमांग की ही लहर थी लेकिन वो इस तरह से प्रचंड जीत हासिल करेंगे, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। गौरतलब है कि 5 फरवरी 1968 को पश्चिम सिक्किम के सिंग्लिंग बस्टी में जन्में तमांग ने दार्जिलिंग गवर्नमेंट कॉलेज से स्नातक किया है।
सरकारी स्कूल में टीचर थे तमांग
राजनीति में आने से पहले तमांग सरकारी स्कूल में टीचर थे लेकिन सोशल वर्क में रूचि और समाज के लिए कुछ कर दिखाने के जज्बे ने उन्हें राजनीति में आने पर मजबूर कर दिया और उन्होंने जनसेवा के लिए सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) ज्वाइन कर ली।
2013 में एसडीएफ से दिया इस्तीफा
1994 में तमांग ने पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और मंत्री बने, इसके बाद वो लगातार एसडीएफ की सरकार में मंत्री पद पर रहे और कई मंत्रालयों को संभाला लेकिन साल 2009 में उनके और एसडीएफ के बीच मतभेद शुरू हो गए जो कि साल 2013 तक आते-आते इतने बढ़ गए कि उन्होंने 2013 में एसडीएफ के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया, इसके पीछे तमांग ने कहा था कि 'वो किसी भ्रष्टाचारी सरकार के साथ नहीं रह सकते हैं।'
साल 2019 में प्रेम सिंह तमांग ने किया था कमाल
इसके बाद उन्होंने सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट बनाया और 2014 का विधानसभा चुनाव लड़ा, उस वक्त उनकी पार्टी ने 10 सीटों पर जीत हासिल की थी लेकिन साल 2019 में पासा पलट गया, तमांग को सत्ता हासिल हुई और आज फिर से उन्होंने इतिहास रचा है। आपको बता दें कि उनकी पत्नी कृष्णा कुमारी राय ने भी नामची-सिंघीथांग विधानसभा से जीत दर्ज की है।
तमांग के पास 2 करोड़ रुपये से ज़्यादा की संपत्ति
Myneta.info के मुताबिक 2,32,85,584 रुपये यानी कि 2 करोड़ रुपये से ज़्यादा की संपत्ति है और उनके ऊपर 40 लाख रुपये से ज्यादा Liabilities हैं।
पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने प्रेम सिंह तमांग के लिए ट्वीट करते हुए कहा कि सिक्किम विधानसभा चुनाव 2024 में जीत के लिए एसकेएम और सीएम @PSTamangGolay को बधाई। मैं आने वाले समय में सिक्किम की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करने की आशा करता हूं।'












Click it and Unblock the Notifications