Video: मुस्लिमों को ढोल बजाकर सहरी के लिए उठाता है ये सिख बुजुर्ग
श्रीनगर। रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग रोजे रख रहे हैं। रमजान के इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग पूरा दिन बिना खाना और पानी के रहते हैं। सुबह के पहले पहर में ही सहरी की जाती है, जिसके लिए वक्त पर उठना सबसे जरूरी होता है। श्रीनॉनगर के पुलवामा में ये काम सिख समुदाय के एक बुजुर्ग कर रहे हैं। रमजान के दैरान हर दिन सुबह-सुबह वो ढोल बजाकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को सहरी के लिए उठाते हैं।

एक ओर जहां राजनीतिक दल अपने फायदे के लिए सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने का् काम कर रहे हैं तो वहीं इस सिख बुजुर्ग की ये पहल दिल को सुकुन देती है। इस बुजुर्ग के प्रयास से लोगों में सौहार्द का संचार हो रहा है। लोग धर्म से ऊपर उठकर सोचे ये इसका प्रयास है। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications