Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला के पिता को मिली जान से मारने की धमकी, 25 अप्रैल से कर दी जाएगी हत्या!

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने दावा किया है कि उन्हें राजस्थान से मेल करके जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने कहा कि 25 अप्रैल से पहले उनकी हत्या कर दी जाएगी।

sidhu moosewala

Sidhu Moosewala: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की जिस तरह से हत्या की गई उसके बाद उनके पिता ने बालकौर सिंह ने दावा किया है कि उन्हें भी जान से मारने की धमकी मिली है। बालकौर सिंह ने बताया कि ईमेल के जरिए उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है और कहा गया है कि जल्द ही मुझे भी मार दिया जाएगा। मेल भेजने वाले ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई का भी जिक्र किया है और कहा है कि लॉरेंस बिश्नोई का नाम नहीं लेना चाहिए था। मूसेवाला ने कहा कि मुझे राजस्थान से ईमेल मिला है जिसमे कहा गया है कि मुझे जल्द ही जान से मार दिया जाएगा, इसलिए लॉरेंस बिश्नोई का नाम मत लो।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मूसेवाला के पिता को धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया है। यह पहली बार नहीं है जब मूसेवाला के पिता को जान से मारने की धमकी मिली है। इससे पहल भी उन्हें धमकी दी जा चुकी है, जिसमे कहा गया था कि 25 अप्रैल से पहले उनकी हत्या कर दी जाएगी। गौर करने वाली बात है कि अपने बेटे की हत्या के बाद मूसेवाला के पिता न्याय की गुहार लगा रहे हैं। 7 मार्च को पंजाब विधानसभा के बाहर उन्होंने प्रदर्शन भी किया था और अपने बेटे की हत्या के मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी।

मूसेवाला के पिता ने कहा कि पिछले 10 महीनों में मैं बहुत बार पुलिस और प्रशासन के पास पहुंचा। मुझे भरोसा था। लेकिन अब जो हो रहा है, वह मामले को दबाने के लिए किया जा रहा है। कुछ भी मेरे पक्ष में नहीं हो रहा है। लिहाजा मुझे विधानसभा आना पड़ा। गैंगस्टर गोल्डी बरार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़ा करते हुए मूसेवाला के पिता ने कहा कि वह कनाडा में है और लॉरेंस बिश्वोई गैंग का ही आदमी है, जोकि मेरे बेटे की हत्या के लिए जिम्मेदार है। उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा था कि उसने ही हत्या की अंजाम दिया है।

मूसेवाला के पिता ने कहा कि इस मामले की सीबीआई को जांच करनी चाहिए। ये गैंगस्टर तो सिर्फ प्यादे हैं। इन लोगों ने पैसा लिया और मेरे बेटे को गोली मार दी। इसके पीछे मास्टरमाइंड गोल्डी बरार है, जिसने मेरे बेटे को अपना निशाना बनाया, आखिर उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। आखिर मैं क्या गलत कर रहा हूं, क्या मुझे मेरे बेटे का केस नहीं लड़ना चाहिए। मुझे 18 फरवरी, 24 फरवरी और 27 फरवरी को धमकी मिली कि मुझे 25 अप्रैल से पहले मार दिया जाएगा। मैं सरकार को बताना चाहता हूं कि मेरी सुरक्षा को वापस ले लें, मैं लड़ना जारी रखूंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+