सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद कार में जश्न मना रहे थे शूटर, VIDEO आया सामने
नई दिल्ली, 4 जुलाई: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में रविवार को बड़ी कामयाबी लगी, जहां दिल्ली पुलिस ने शूटर अंकित और उसके साथी सचिन को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें मूसेवाला की हत्या करने वाले शूटर कार में बैठे नजर आ रहे। वो आराम से अपनी बंदूकें दिखाते हुए वीडियो शूट कर रहे, जबकि उनके बैकग्राउंड में पंजाबी गाना बज रहा है। (वीडियो-नीचे)

14 हथियार आए नजर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। ये वीडियो उसी वक्त का है। वीडियो में दिख रहे सचिन, अंकित, प्रियव्रत और कपिल को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि दीपक अभी भी फरार है। इसके अलावा वीडियो में कम से कम 14 हथियार नजर आए, जो काफी हाईटेक थे। पुलिस को शक है कि मूसेवाला की हत्याकांड में इन्हीं हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि अभी इसकी जांच की जा रही है।

अंकित था सबसे छोटा
वहीं जिस ग्रुप ने मूसेवाला को शूट किया था, उसमें अंकित सबसे छोटा है। उसकी उम्र अभी 18 साल ही है। दिल्ली पुलिस की टीम ने उसे रविवार रात को एक बस टर्मिनल से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक वो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह का सदस्य है। वो हत्याकांड का मुख्य शूटर था, जिसने मूसेवाला को सबसे पास जाकर गोली मारी।

गुजरात में मिले थे तीन बदमाश
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पिछले महीने गुजरात के कच्छ से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। उस दौरान बदमाशों के पास से हथियारों का जखीरा भी बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से 8 ग्रेनेड, 9 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 3 पिस्तौल और एक असॉल्ट राइफल बरामद हुआ था।
#WATCH | In a viral video, Sidhu Moose Wala's murder accused Ankit Sirsa, Priyavrat, Kapil, Sachin Bhivani, & Deepak brandished guns in a vehicle pic.twitter.com/SYBy8lgyRd
— ANI (@ANI) July 4, 2022












Click it and Unblock the Notifications