सेंसर बोर्ड को सुधारने का जिम्मा श्याम बेनेगल को, दो महीने में पीएम को देंगे रिपोर्ट
नई दिल्ली। तमाम विवादों के बाद आखिरकार केंद्र सरकार ने सेंसर बोर्ड में सुधार के लिए कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी की अध्यक्षता प्रसिद्ध फिल्मकार श्याम बेनेगल हैं।

सेंसर बोर्ड के सुधार के लिए बनायी गयी यह कमेटी दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को देगी। इस कमेटी में फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा, एडमैन पियूष पांडे और फिल्म क्रिटिक भावनना सोमाया हैं।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सेंसर बोर्ड पर उठे कई विवादों के बाद इस कमेटी का गठन किया है। कमेटी का गठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर किया गया है।
यह कमेटी मुख्य रूप से फिल्मों को दिये जाने वाले सर्टिफिकेट के बारे में अपनी रिपोर्ट देगी। इसके साथ ही यह पैनल सिनेमेटोग्रफी के बारे में भी अपनी राय देगी।
वहीं इस कमेटी के गठन की बात की श्याम बेनेगल ने पुष्टि करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने उन्हें पूछा था कि क्या वह सेंसर बोर्ड की सुधार कमेटी का हिस्सा बनना चाहते हैं, जिसपर मैंने अपनी सहमति दी है।
गौरतलब है कि हाल ही में फिल्मों कई शब्दों पर लगे बैन के बाद सेंसर बोर्ड को आलोचना का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही ऑन स्क्रीन किस की अवधि को लेकर भी विवाद हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications