क्या श्वेता तिवारी की लाइफ में हो रही है पहले पति राजा चौधरी की एंट्री? बेटी पलक के लिए मुंबई हुए शिफ्ट

मुंबई, 27 जुलाई। मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी अपनी निजी लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। दो नाकाम शादियों के बाद अब वह अपनी बेटी पलक और बेटे के साथ मुंबई में रह रही हैं। अपने दूसरे पति अभिनव कोहली संग जारी विवाद के बीच अब उनकी लाइफ में पहले पति राजा चौधरी की भी फिर से एंट्री हो रही है। दरअसल, राजा चौधरी अपनी बेटी पलक से 13 साल बाद मिले जसके बाद उन्होंने अब हमेशा के लिए मुंबई में ही रहने का प्लान बना लिया है।

श्वेता की लाइफ में होगी पहले पति की एंट्री?

श्वेता की लाइफ में होगी पहले पति की एंट्री?

एक इंटरव्यू में राजा चौधरी ने पलक को लेकर उनके दिल में उठ रही भावनाओं का जिक्र किया। बेटी के लिए अब पिता के दिल में प्यार फिर से उमड़ रहा है, हाल ही में उन्होंने पलक के साथ ही अपना जन्मदिन मनाया। पलक भी उन्हें डैड कहकर बुलाती हैं और खूब मानती है। राजा चौधरी को एहसास हुआ कि उन्हें अपनी बेटी के साथ और समय बिताना चाहिए जिसके चलते वह एक बार फिर माया नगरी यानी मुंबई शिफ्ट हो चुके हैं।

बेटी के लिए अब मुंबई में ही रहेंगे राजा चौधरी

बेटी के लिए अब मुंबई में ही रहेंगे राजा चौधरी

इन दिनों राजा चौधरी अपनी बेटी पलक के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब वह मुंबई में अपनी बेटी के पास ही रहेंगे और यही से करियर की नई शुरुआत करेंगे। बता दें कि साल 1998 में राजा चौधरी और श्वेता तिवारी की शादी हुई थी, हालांकि यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका और घरेलू हिंसा व मारपीट का आरोप लगाते हुए साल 2007 में श्वेता ने राजा से तलाक ले लिया। राजा और श्वेता भले ही अलग हो गए हों लेकिन दोनों अपनी बेटी के बेहद करीब हैं।

पलक से मिलने के बाद राजा को हुआ अहसास

पलक से मिलने के बाद राजा को हुआ अहसास

इंटरव्यू में राजा चौधरी ने कहा, 'मैंने अपनी बेटी के खातिर मुंबई में रहने का फैसला किया। पलक से मिलकर अहसास हुआ कि मैं उसके प्यार के बिना नहीं रह सकता, मैं सच में उसे अपनी जिंदगी में वापस चाहता हूं। मैंने पलक से मिलने के बाद तय कर लिया था कि अब मुंबई में ही रहूंगा और दोबारा करियर शुरू करूंगा। यहां पहले से ही मेरा एक घर है।' राजा चौधरी इन दिनों अपने करियर पर भी ध्यान दे रहे हैं, उसके लिए उन्होंने अपनी फिजीक पर भी काम करना शुरू कर दिया है।

कोई भी रोल करने के लिए तैयार हैं राजा

कोई भी रोल करने के लिए तैयार हैं राजा

राजा चौधरी ने आगे कहा, 'मैंने अपनी फिजीक पर काम करना शुरू कर दिया है, साथ ही साथ टीवी, फिल्म और वेब सीरीज के लिए ऑडिशन भी दे रहा हूं। मेरा मकसद पैसा कमाना नहीं बल्कि अपनी बेटी पलक के करीब रहना और उसके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना है, इसलिए मैं कोई भी रोल करने के लिए तैयार हूं।' राजा ने बताया कि उनके बर्थडे पर पलक स्पेशल केक लेकर आई थीं। राजा ने भी बेटी के लिए अपने हाथों से खाना बनाया।

यह भी पढ़ें: शिल्पा ने मुंबई पुलिस से कहा- अश्लील फिल्मों के ऐप की मुझे जानकारी नहीं, इस शख्स को बताया मास्टरमाइंड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+