शिल्पा ने मुंबई पुलिस से कहा- अश्लील फिल्मों के ऐप की मुझे जानकारी नहीं, इस शख्स को बताया मास्टरमाइंड
मुंबई, 24 जुलाई: राज कुंद्रा की अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस ने शुक्रवार शाम को उनकी पत्नी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से पूछताछ की है। पूछताछ के बाद सामने आया है कि शिल्पा ने पुलिस के सामने खुद को एडल्ट कंटेंट परोसने वाली ऐप की जानकारी ना होने की बात कही है। साथ ही उन्होंने राज कुंद्रा के बहनोई को इस पूरे मामले का मास्टर माइंड बताया है।
मेरा इस ऐप से कोई लेना-देना नहीं: शिल्पा
एएनआई ने मुंबई पुलिस के सूत्रों के हवाले से कहा है कि शिल्पा शेट्टी ने कहा कि उन्हें हॉटशॉट्स पर क्या परोसा जा रहा है, इसके बारे में पता नहीं था। शिल्पा ने कहा कि हॉटशॉट्स से उनका कोई लेना-देना नहीं है। शिल्पा ने ये भी कहा कि इरोटिक कंटेंट और पोर्न अलग हैं। उनके पति राज कुंद्रा पोर्न बनाने में शामिल नहीं थे और वो निर्दोष हैं।
Recommended Video
प्रदीप बख्शी चला रहे थे ये ऐप
शिल्पा शेट्टी ने मुंबई पुलिस से कहा है कि यह लंदन के रहने वाले वांछित आरोपी और राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी इस मामले में सबसे अहम हैं। वही इस ऐप और इसके कामकाज से जुड़े थे। उन्होंने ही सबकुछ किया है।
शिल्पा शेट्टी तक पहुंची अश्लील फिल्म बनाने के मामले की जांच, घर पहुंच मुंबई पुलिस ने की पूछताछ
19 जुलाई को गिरफ्तार हुए थे राज कुंद्रा
मुंबई पुलिस ने कारोबारी राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा पर अश्लील वीडियो बनाने के आरोप हैं। कथित तौर पर राज ने अपने ऐप 'हॉटशॉट्स' पर ये वीडियो जारी की थीं। राज की गिरफ्तारी के बाद अदालत ने उन्हें 23 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया था। 23 जुलाई को उनकी हिरासत को 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी गई। कोर्ट से राज कुंद्रा की कस्टडी चार दिन बढ़ने के बाद पुलिस शिल्पा के घर पहुंची और शिल्पा का बयान लिया। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा अधिकतर कंपिनयों में पार्टनर हैं। ऐसे में उन तक भी जांच पहुंची है।