अमिताभ बच्चन के समधी राजन नंदा का निधन, गुरूग्राम के अस्पताल में थे भर्ती

Recommended Video

    Amitabh Bachchan gets EMOTIONAL on Shweta Nanda's father-in-law Rajan's demise !| FilmiBeat

    मुंबई: मेगा स्टार अमिताभ बच्चन के समधी और बिजनेसमैन राजन नंदा का गुरूग्राम में रविवार को निधन हो गया। राजन नंदा दिवंगत फिल्म स्टार राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा के पति और अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन के ससुर थे। साल 1995 से राजन नंदा एस्कॉर्ट्स लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर थे। उनके निधन से नंदा परिवार के साथ-साथ बच्चन परिवार भी शोकाकुल है।

    ये भी पढ़ें: मुंबई में क्लीनिक के बाहर दिखीं जाह्ववी कपूर, सब ठीक तो है?

    Shweta Bachchan Nandas father-in-law Rajan Nanda passes away

    ऋषि कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'आप महान थे और हमेशा महान रहेंगे। हम सब आपको बहुत मिस करेंगे।' अमिताभ बच्चन ने भी श्रद्धाजंलि देते हुए लिखा, 'नंदा परिवार के लिए ये बहुत बड़ी क्षति है। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें'

    वहीं, अमिताभ ने अपने लाखों फैन का आभार प्रकट किया जिन्होंने इस दुखद घटना पर अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। अमिताभ के कई फैंस ने राजन नंदा की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। राजन नंदा के दो बच्चे हैं, निखिल और नताशा। निखिल नंदा से ही अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता की शादी 1997 में हुई थी।

    ये भी पढ़ें: एक्शन गेम का मास्टर बनाने के लिए रखा टीचर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+