Shubhanshu Shukla: बड़े छुपे रुस्तम निकले शुभांशु! थर्ड क्लास में ही चुना लाइफ पार्टनर, मां से छिपाई ये बातें
Shubhanshu Shukla Wife Kamna Shukla Love Story Hindi: भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने Axiom-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की उड़ान भरकर इतिहास रच दिया। 25 जून 2025 को नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर, फ्लोरिडा से SpaceX के फाल्कन 9 रॉकेट और ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के साथ यह लॉन्च हुआ। अब 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे (भारतीय समय के अनुसार) कैलिफोर्निया के समुद्र में लैंडिंग हुई। 1984 में राकेश शर्मा के बाद शुभांशु पहले भारतीय हैं, जिन्होंने 41 साल बाद अंतरिक्ष में कदम रखा।
लेकिन उनकी प्रोफेशनल उपलब्धियों के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में है। खासकर, उनकी पत्नी कामना शुक्ला के साथ उनकी अनोखी लव स्टोरी, जिसे उन्होंने अपने परिवार से भी गुप्त रखा! आइए जानते हैं कौन हैं पत्नी? क्या है पर्दे के पीछे की लव स्टोरी?

बचपन का प्यार, जो बनी लाइफ पाटर्नर
शुभांशु और कामना की मुलाकात तीसरी कक्षा में हुई थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कामना ने एक इंटरव्यू में बताया, 'हम प्राइमरी स्कूल से साथ पढ़े। यह हमारी क्लास का शर्मीला लड़का था। हम सबसे अच्छे दोस्त बन गए।' लेकिन यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई, जिसे शुभांशु ने अपने परिवार से छुपाए रखा।
हालांकि, Oneindia Hindi को दिए इंटरव्यू में उनकी बहन सुचि शुक्ला और मां ने बताया कि उनकी शादी अरेंज्ड थी और उन्हें कामना के साथ शुभांशु के बचपन के रिश्ते की कोई जानकारी नहीं थी। फिर भी, यह शादी परिवार की सहमति से हुई।
कामना का इमोशनल मैसेज
कामना ने शुभांशु के मिशन को लेकर अपने दिल की बात कही, 'इस अविश्वसनीय यात्रा पर मुझे तुम पर गर्व है। तुम सिर्फ सितारों तक नहीं पहुंच रहे, बल्कि घर पर हमें प्रेरित कर रहे हो। बस चमकते रहो और अपना कर्तव्य निभाओ, जैसा तुम हमेशा करते हो।' कामना ने बताया कि 2020 में जब गगनयान मिशन की चर्चा शुरू हुई, तब उन्हें पहली बार लगा कि शुभांशु अंतरिक्ष में जा सकते हैं। 'यह सपना अब हकीकत बन चुका है।'

शुभांशु का निजी जीवन: शांत और जोखिम भरा
कामना के मुताबिक, शुभांशु घर पर बेहद शांत और संयमित हैं। उन्हें वर्कआउट, नॉन-फिक्शन किताबें पढ़ना और अपने छह साल के बेटे सिड के साथ वक्त बिताना पसंद है। लेकिन, पेशेवर जिंदगी में उन्होंने बड़े जोखिम उठाए। फाइटर पायलट से अंतरिक्ष यात्री बनने तक का उनका सफर आसान नहीं था। कामना कहती हैं, 'उनका कभी हार न मानने वाला रवैया उन्हें खास बनाता है। शुभांशु और कामना का बेटा सिड अभी छोटा है और उसे पिता के मिशन का पूरा मतलब समझ नहीं आता।
परिवार से छुपाई लव स्टोरी?
शुभांशु की बहन ने दावा किया कि उनकी शादी अरेंज्ड थी, लेकिन कामना ने साफ किया कि उनका रिश्ता बचपन के प्यार से शुरू हुआ। शुभांशु ने इस बात को अपने परिवार से छुपाया, लेकिन आखिरकार दोनों ने परिवार की रजामंदी से शादी की। कामना पेशे से डेंटिस्ट हैं, लेकिन शुभांशु की ट्रांसफर वाली जिंदगी के कारण उन्होंने अपनी प्रैक्टिस छोड़ दी और पति की हर कामयाबी में अहम योगदान दिया।
Axiom-4 क्रू: दोस्त से ज्यादा
कामना ने बताया कि Axiom-4 क्रू के सदस्य अब सहकर्मी नहीं, बल्कि जीवन भर के दोस्त बन गए हैं। 'माइक्रोग्रैविटी में उनका अनुभव उन्हें हमेशा के लिए जोड़ेगा। मुझे खुशी है कि शुभांशु को ऐसे दोस्त मिले, जो हमारे बेटे सिड से भी बहुत प्यार करते हैं।'
ये भी पढ़ें- Axiom-4 Missions: 28 घंटे की अंतरिक्ष यात्रा, 14 दिन का मिशन, कौन से 7 अनोखे प्रयोग करेंगे Shubhanshu Shukla?
ये भी पढ़ें- OI Exclusive: शुभांशु शुक्ला ने लव की या अरेंज मैरिज? बहन ने खोले Axiom-4 एस्ट्रोनॉट की लाइफ के दिलचस्प राज












Click it and Unblock the Notifications