Shraddha murder case: दिल्ली पुलिस ने वसई में श्रद्धा के दोस्त सहित 4 लोगों से की पूछताछ, 6 के बयान दर्ज
श्रद्धा वाकर हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को पालघर जिले के वसई में उसके करीबी दोस्त सहित 4 लोगों से पूछताछ की। इस मामले में अब तक दिल्ली पुलिस 6 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।
Shraddha murder case: श्रद्धा वाकर हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को पालघर जिले के वसई में उसके करीबी दोस्त सहित 4 लोगों से पूछताछ की। इस मामले में अब तक दिल्ली पुलिस 6 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। दिल्ली पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

जानें पूरा मामला
बता दें कि श्रद्धा वाकर के आरोपी प्रेमी आफताब पूनावाला ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस को भनक न लगे और पहचान छुपाने के लिए उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए। श्रद्धा के माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस जांच शुरू हुई। धीरे-धीरे कानून के हाथ आफताब के घिनौने करतूत के पास पहुंच गए।

शव के किए 35 टुकड़े
आफताब और श्रद्धा एक बीपीओ में काम कर रहे थे। वहीं दोनों को प्यार हो गया। माता-पिता के विरोध के बाद श्रद्धा ने अपना घर छोड़ दिया और आफताब के साथ दिल्ली में लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगी। बाद मे दोनों के बीच मारपीट होने लगी। आफताब उसके साथ लगातार मारपीट करता था। इस बीच आफताब ने एक दिन श्रद्धा की हत्या कर दी। पहचान छुपाने के लिए उसने शव के 35 टुकड़े कर दिए।

आफताब ने बताया उस रात का सच
हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, आफताब पूनावाला ने पुलिस को बताया कि उसने 18 मई की शाम को गुस्से में आकर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर का गला घोंट दिया था। दोनों का महाराष्ट्र से दिल्ली जाने को लेकर झगड़ा हो गया था।

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंक दिया
पूनावाला ने पुलिस को स्पष्ट रूप से बताया कि उसने छह महीने पहले श्रद्धा वाकर की हत्या की, उसके शरीर को दो दिनों तक कम से कम 35 टुकड़ों में काट दिया, उन्हें लगभग तीन महीने तक रेफ्रिजरेटर में रखा और शरीर के अंगों को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंक दिया।

फ्लैट में मिली आरी
पुलिस को आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के छत्तरपुर के किराए के फ्लैट से एक आरी मिली है। अब पुलिस को शक है कि आफताब अमीन पूनावाला ने इसी छोटी कुल्हाड़ी से ही अपनी लिव-इन-पार्टनर श्रद्धा वाकर के शरीर के 35 टुकड़े किए होंगे। करीब तीन दिन पहले पुलिस ने आफताब के घर से तलाशी के बाद आरी बरामद की थी। सूत्रों ने कहा कि जब तक फॉरेंसिक रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है कि आरी का इस्तेमाल जघन्य अपराध को अंजाम देने के लिए किया गया था या नहीं।
यह भी पढ़ें- श्रद्धा वाकर हत्याकांड के बाद मुंबई में हिंदू-मुस्लिम कपल के मैरिज रिसेप्शन पर लगी रोक












Click it and Unblock the Notifications