Shraddha Walkar:पिटाई के चलते बेड से उठ नहीं सकती हूं..,श्रृद्धा ने व्हाट्सऐप चैट में बताई थी आफताब की दरिंदगी

Shraddha Walkar श्रद्धा वाल्कर हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस केस में आए दिन आरोपी आफताब को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की पूछताछ में आफताब ने कई ऐसी बातें बताई हैं। जिसे सुनकर हर कोई दहल गया है। अब श्रृद्धा और उसकी टीम लीडर के बीच हुई व्हाट्सऐप चैट सामने आई है। जिसमें आफताब की दरिंदगी का एक और घिनौना सच दुनिया के सामने आया है।

2 साल पुरानी चैट में खुले कई राज

2 साल पुरानी चैट में खुले कई राज

वायरल हो रही इस चैट के मुताबिक श्रद्धा और आफताब के बीच बीते दो सालों से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। दोनों के बीच झगड़ा और मारपीट आम बात हो गई थी। वायरल हुई इस चैट में श्रद्धा ने अपने टीम लीडर को बताया है कि आफताब ने उसे पीटा था। श्रद्धा अपने पूर्व टीम लीडर करण भक्की से बात कर रही है। यह चैट 24 नवंबर 2020 की है।जब वे मुंबई के वासी में रहते थे। इसमें वह पिटाई के चलते तबियत ठीक ना होने की बात बता रही है।

''उसने मुझे बेरहमी से पीटा था, मेरा ब्लड प्रेशन लो है''

''उसने मुझे बेरहमी से पीटा था, मेरा ब्लड प्रेशन लो है''

चैट में श्रद्धा और अपने टीम लीडर से कहती है कल उसके माता-पिता के घर जाने के बाद सबकुछ ठीक हो गया था। वह आज जा रहा है, लेकिन मैं आज नहीं जा रही हूं, क्योंकि उसने मुझे बेरहमी से पीटा था। मेरा ब्लड प्रेशर लो है। मेरी बॉडी पर चोट के निशान हैं। शरीर में इतनी ताकत नहीं है कि मैं बेड से उठ सकूं। मैं ये पक्का करना चाहती हूं कि वह मेरे घर से चला जाए। मेरी वजह से जो भी दिक्कत हुई और काम प्रभावित होने के लिए माफी मांगती हूं।

श्रद्धा ने चैट में चेहरे पर आई चोट का फोटो दोस्त को भेजा था

श्रद्धा ने चैट में चेहरे पर आई चोट का फोटो दोस्त को भेजा था

इससे पहले श्रद्धा की एक और चैट और फोटो सामने आई थी। ये चैट मुम्बई में श्रद्धा और उसके दोस्तों के बीच की है। चैट 23 नवंबर 2020 यानी उस दौरान की है जब आफताब ने श्रद्धा के साथ मारपीट की थी। इस चैट में श्रद्धा का दोस्त उसकी हालत को लेकर पूछ रहा था, साथ ही ये सुनिश्चित करने की कोशिश कर हा था कि क्या वो आफताब के साथ उसके घर में सुरक्षित है? साथ ही श्रद्धा ने चैट में चेहरे पर आई चोट का फोटो भी अपने दोस्त के साथ शेयर की थी।

मुश्किल वक्त में दोस्त ने दी थी हिम्मत

मुश्किल वक्त में दोस्त ने दी थी हिम्मत

दोस्त ने चैट में श्रद्धा को हिम्मत देते हुए कहा कि तुम डरो मत, हम सभी तुम्हारे साथ हैं। दोस्त ने एक पता देते हुए कहा कि तुम फिलहाल यहां चली जाओ, हम इसको लेकर कुछ करते हैं। उसने अपने घर में भी मां के साथ रहने की बात कही। दोस्त ने कहा कि मेरी मां के साथ मेरे घर पर तुम सुरक्षित रह सकती हो।चैट में महिला मंडल में शिकायत की भी बात भी हुई थी।

मारपीट में टूट गई थी श्रृद्धा की नाक

मारपीट में टूट गई थी श्रृद्धा की नाक

यह फोटो साल 2020 की थी, जब आफताब ने मुंबई में उसे पीटा था। श्रृद्धा के दोस्तों ने दावा किया है कि, इस चोट के चलते श्रद्धा 3 दिन अस्पताल में भर्ती भी रही थी। दोस्तों का कहना है कि, श्रद्धा ने उस समय बताया था कि उसकी नाक फ्रैक्चर हो गई क्योंकि वो गिर गयी थी। श्रद्धा ये बात छिपाई कि आफताब ने उसे मारा था। श्रद्धा के दोस्त गुडविन के मुताबिक, मारपीट के बाद वे लोग उसे हॉस्पिटल और पुलिस स्टेशन भी लेकर गए थे।

आफताब देता था सुसाइड की धमकी

आफताब देता था सुसाइड की धमकी

गुडविन ने बताया था कि, जब वह श्रृद्धा के साथ अस्पताल में था, तब लगातार आफताब उसे फोन कर रहा था और बोल रहा था कि अगर तुम वापस नहीं आई तो सुसाइड कर लूंगा। आफताब उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। इसके अलावा जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि मुंबई में किराये पर फ्लैट लेते समय आफताब और श्रद्धा ने खुद को पति-पत्नी बताकर रेंट एग्रिमेंट बनवाया था।

आफताब ने गुड़गांव में भी शव के टुकड़े फेंके

आफताब ने गुड़गांव में भी शव के टुकड़े फेंके

श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब ने गुड़गांव में भी शव के टुकड़े फेंके थे। आफताब ने हाईवे किनारे नेशनल मीडिया सेंटर सोसायटी के पीछे खाली जमीन में श्रद्धा के शव के टुकड़े फेंके थे। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की टीम यहां पहुंची और खाली मैदान में हड्डी ढूंढी। करीब 1 घंटे तक टीम यहां रही और फिर एक काले रंग की पॉलिथीन में कुछ डालकर ले गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+