Shraddha Murder Case जिस घर में फ्रिज में रखा था श्रद्धा का शव, उसी में अलग-अलग लड़कियों के साथ सोता था आफताब

Shraddha Murder Case: घर की घंटी बजती है और एक लड़का घर का दरवाजा खोलता है, सामने देखता है को एक लड़की खड़ी है जिससे वह कुछ दिन पहले ही एक डेटिंग एप पर मिला था। लड़की घर के अंदर आती है और वह लड़के को पसंद करती है। जिस लड़के से मिलने के लिए यह लड़की उसके घर पर आई है और वह उससे प्यार करती है, उसे शायद ही यह पता हो कि घर के कोने में एक फ्रिज रखा है, जिसमे कुछ ही दिन पहले लड़के ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या करके उसके शव के टुकड़े-टुकड़े किए और उसे फ्रिज के भीतर रखा है। सुनने में यह किसी हॉरर लव स्टोरी की कहानी लगती है लेकिन यह सच्चाई है दिल्ली के छतरपुर की। यहां आफताब पूनावाला ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की हत्या करके उसके शव के तकरीबन 30 टुकड़े किए और तीन महीनों के भीतर अलग-अलग जंगल में उसे फेंक दिया।

एक तरफ फ्रिज में शव दूसरी तरफ डेटिंग

एक तरफ फ्रिज में शव दूसरी तरफ डेटिंग

इस लड़की को शायद यह पता नहीं था कि जब फ्रिज में लड़की के शव के टुकड़े रखे हैं, उस बीच फ्लैट पर आने वाली वह पहली लड़की है। आफताब ने तकरीबन तीन महीने तक श्रद्धा के शव के टुकड़े को फ्रिज में रखा और इन तीन महीनों में आफताब से मिलने के लिए उसके फ्लैट पर कई लड़कियां आईं। उसके कुछ दोस्त यहां आए, फूड डिलिवरी करने वाले आए। लेकिन किसी को भी इसकी भनक नहीं लगी कि फ्रिज में शव के टुकड़े रखे हैं।

कई लोग घर पर उससे मिलने आए

कई लोग घर पर उससे मिलने आए

इस मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जो लोग घर पर आते थे उन्हें कई अगरबत्ती के टुकड़े जरूर देखने को मिलते थे, घर के भीतर तेज खूशबू आती थी। ब्लीच की गंध भी आती थी, लेकिन किसी को भी इस बात का शक नहीं हुआ कि शायद यह सब एक बड़े अपराध को छिपाने के लिए किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वॉकर को मई माह में आफताब ने मार दिया था। आफताब और श्रद्धा मुंबई से भागकर एक महीने पहले ही दिल्ली आए थे, वो परिवार की मर्जी के खिलाफ यहां आए थे। दोनों लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। आफताब ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि श्रद्धा शादी का दबाव बना रही थी, वह अक्सर इसके लिए लड़ाई करती थी, जिसकी वजह से मैंने उसे मार दिया।

फ्रिज में लाख के टुकड़े, दूसरी लड़कियों के साथ सोता था

फ्रिज में लाख के टुकड़े, दूसरी लड़कियों के साथ सोता था

सीएनएन न्यूज-18 की खबर के अनुसार एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लिव इन में रहने के दौरान भी आफताब डेटिंग एप का इस्तेमाल करता रहा, जिसकी वजह से उसकी श्रद्धा से लड़ाई होती रहती थी। जिसके चलते आखिरकार आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी। पूनावाला ने हमे बताया कि श्रद्धा उसको लेकर काफी मालिकाना हक दिखाती थी। आफताब का कहना है कि श्रद्धा भी डेटिंग एप का इस्तेमाल करती थी और दूसरे लड़कों से मिलती थी। आफताब ने इस बात को भी कबूल किया है कि जब श्रद्धा का शव फ्रिज में रखा था इस दौरान वह कई लड़कियों से मिला और उसी फ्लैट में उनके साथ सोया।

शव के टुकड़े बरामद

शव के टुकड़े बरामद

श्रद्धा वॉकर की बर्बर हत्या से पूरा देश स्तब्ध है, यह हत्याकांड तमाम न्यूज मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि कोई कैसे इस तरह से अपने लिव इन पार्टनर की हत्या कर सकता है। पुलिस ने बताया कि हमने श्रद्धा के शव के कुछ टुकड़ों को बरामद किया है, वह बहुत ही खराब स्थिति में हैं, अधिकतर हड्डियां ही बरामद की गई है, जिसे देखकर प्रथम दृष्टया यह लगता है कि यह इंसान की है। इन्हें जांच के लिए भेजा गया है। श्रद्धा के पिता के सैंपल को भी डीएनए प्रोफाइलिंग के लिए भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+