Shraddha murder case: श्रद्धा के 35 टुकड़े करने वाला आफताब, खुद की उंगली कटने पर गया था इलाज कराने
Shraddha murder case: आफताब पूनावाला जिसने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके शव को टुकड़े-टुकड़े करके जंगल में फेंक दिया उसको लेकर अब एक नई जानकारी सामने आई है। जिस तरह से आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे, उसकी उंगली में हल्की से चोट आ गई तो वह डॉक्टर के पास इसका इलाज कराने के लिए पहुंच गया था। आफताब श्रद्धा की हत्या के बाद मई माह में डॉक्टर के पास इलाज के लिए पहुंचा था, वहां उसने कहा था कि उसकी उंगली कट गई है। डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया का आरोपी पूनावाला उनके पास आया था। वह जब मेरे पास इलाज के लिए आया था तो काफी गुस्से में और बेचैन नजर आ रहा था।

उंगली कटने पर इलाज कराने गया था
जब डॉक्टर ने पूनावाला से पूछा कि चोट कैसे लगी तो उसने बताया कि वह फल काट रहा था तो उसकी उंगली कट गई। मई में वह सुबह-सुबह डॉक्टर के पास पहुंचा था। डॉक्टर ने बताया कि मेरे असिस्टेंट ने मुझे बताया कि एक आदमी जिसे चोट लगी है वह आया है। मैंने जब उसे देखा तो उसकी चोट ज्यादा गहरी नहीं थी। मैंने जब पूछा कि यह चोट कैसे लगी तो उसने कहा मैं जब फल काट रहा था तो उंगली कट गई। मुझे उसपर कोई शक नहीं हुआ क्योंकि वह चाकू से लगा छोटा सा कट था। डॉक्टर ने बताया कि जब मैं पहली बार उससे मिला तो वह काफी बोल्ड और आत्मविश्वास से भरा नजर आ रहा था।

अंग्रेजी में कर रहा था बात
बता दें कि दो दिन पहले पुलिस पूनावाला को डॉक्टर के पास लेकर पहुंची थी, जहां पुलिस ने डॉक्टर से पूछा था कि क्या आपने इसका इलाज किया था। मैंने उसे पहचान लिया और बताया कि हां मैंने उसका इलाज किया था। डॉक्टर ने बताया कि वह इलाज के लिए आया था तो काफी गुस्से में था और बेचैन नजर आ रहा था। जब वह मुझसे बात कर रहा था तो मेरी आंखों में देख रहा था। वह काफी बोल्ड और आत्मविश्वास से भरा नजर आ रहा था। वह अंग्रेजी में बात कर रहा था और उसने मुझे बताया कि वह मुंबई से है और दिल्ली में आईटी सेक्टर में बेहतर अवसर की तलाश में आया है।

हत्या के बाद शव के 35 टुकड़े किए
गौर करने वाली बात है कि पूनावाला ने कथित तौर पर अपनी लिव इन पार्टनर की गला घोंटकर पहले हत्या की और उसके बाद उसके शव के 35 टुकड़े करके उसे 300 लीटर के फ्रिज में कई हफ्तों तक रखा। धीरे-धीरे पूनावाला ने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को मेहरौली के जंगल व अन्य जगहों पर फेंक दिया। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद लोगों स्तब्ध हैं। बहरहाल पुलिस इस मामले में की जांच कर रही है और पूनावाला के खिलाफ सबूत इकट्ठा कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications