अब तक की पॉलीग्राफ में आफताब ने दिया चकमा,अब होगा नार्को टेस्ट, जानिए श्रद्धा हत्याकांड की जांच कहां तक पहुंची

अब तक की पॉलीग्राफ में आफताब ने दिया चकमा, अब देना होगा नार्को टेस्ट, जानिए श्रद्धा हत्याकांड की जांच कहां तक पहुंची

Shraddha Walkar Murder case Update: श्रद्धा वॉकर की हत्या और उसके शरीर के 35 टुकड़े करने वाला आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का सोमवार को आखिरी पॉलीग्राफ टेस्ट सेशन है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक अब तक तीन बार आफताब को पॉलीग्राफ टेस्ट सेशन से गुजरना पड़ा है लेकिन टेस्ट के दौरान वह पुलिस को चकमा देता रहा है। सोमवार को रोहिणी में फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में फिर से आफताब से पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान वो सवाल पूछे जाएंगे, जिसका अब-तक उन्होंने जवाब नहीं दिया है। पुलिस ने कहा है कि अब ये पूनावाल का आखिरी पॉलीग्राफ टेस्ट होगा इसके बाद हम नार्को टेस्ट करेंगे।

पॉलीग्राफ पूरा होने के बाद किया जाएगा नार्को टेस्ट

पॉलीग्राफ पूरा होने के बाद किया जाएगा नार्को टेस्ट

फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के सहायक निदेशक संजीव गुप्ता के मुताबिक, ''हमने पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए वीकेंड में भी अपनी लैब खुली रखी थी। रविवार को पुलिस ने बताया कि उन्हें तिहाड़ जेल से पूनावाला की हिरासत के लिए मंजूरी मिल गई है और सोमवार आखिरी पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए उन्हें लैब लाया जाएगा। हम उनके नार्को टेस्ट के लिए भी तैयार हैं, जो पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा होने के बाद बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में आयोजित किया जाएगा।''

अब तक तीन बार हुआ आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट

अब तक तीन बार हुआ आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट

एफएसएल अधिकारियों ने कहा कि आफताब का पहला पॉलीग्राफ टेस्ट मंगलवार शाम को आयोजित किया गया था। दूसरा सेशन जो बुधवार को होना था लेकिन पूनावाला के कथित तौर पर "बीमार पड़ने" के बाद उसे टाल दिया गय। उसके बाद गुरुवार को दूसरा और शुक्रवार को तीसरा पॉलीग्राफ टेस्ट सेशन करना पड़ा था।

आफताब पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान दे रहा है चकमा

आफताब पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान दे रहा है चकमा

एफएसएल के एक अधिकारी के मुताबिक पूनावाला पॉलीग्राफ टेस्ट सेशन के दौरान चकमा दे रहा था। वह बार-बार कुछ ऐसी हरकतें कर रहा था जिससे पॉलीग्राफ टेस्स प्रभावित हो। यही वजह से हमें जो रिएक्शन चाहिए था वो नहीं मिला। टेस्ट के दौरान पूनावाला को लगातार खांसी और छींक आ रही थी, जिससे मशीन की रीडिंग प्रभावित हो रही थी। सत्रों के डेटा का विश्लेषण किया गया था, और यह तय किया गया था कि अभी भी कुछ अहम सवालों के जवाब नहीं मिले हैं।

पुलिस क्यों करना चाहती है नार्को टेस्ट?

पुलिस क्यों करना चाहती है नार्को टेस्ट?

असल में दिल्ली पुलिस टीम नार्को टेस्ट के जरिए ये पता लगाने की कोशिश करेगी कि अभी तक आफताब ने पुलिस को जो भी बयान दिया है, जो भी बताया है, वो सच है या नहीं। पुलिस की टीम के लिए पूनावाला की पॉलीग्राफ टेस्ट सेशन का रिजल्ट भी बहुत अहम है क्योंकि पूनावाला लगातार अपने बयान बदल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+