जारी हुआ 'साहो' का टीजर तो पर्दे के सामने नाचने लगे लोग, श्रद्धा कपूर ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली। एक्टर प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो का टीजर जारी हो चुका है। ऐसे में उनके फैंस टीजर देखकर मानो दीवाने ही हो गए और थिएटर में ही स्क्रीन के सामने झूमकर नाचने लगे। इसका एक वीडियो श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस फिल्म में श्रद्धा और प्रभास के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ भी हैं। ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।

वीडियो के साथ श्रद्धा ने लिखा ये प्यारा संदेश
श्रद्धा कपूर ने इस पोस्ट के साथ लिखा- प्रभास के फैंस की दीवानगी देखिए। प्रभास, सुजीत सिंह और टीम के साथ काम करना सपना था मेरा। साहो की टीम की दो साल की कड़ी मेहनत के बाद ऐसा रिएक्शन पाकर अभिभूत हूं। थैंक यू साहो...
View this post on InstagramA post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on
यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड कर रहा साहो का टीजर
तेलगू और हिंदी में जारी हुआ साहो का टीजर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। 24 घंटों में इसपर 10 लाख से अधिक व्यू आ चुके हैं। फिल्म के टीजर में काफी सारा एक्शन देखने को मिल रहा है। वहीं एक झलक महेश मांजरेकर की भी दिखाई पड़ती है। फिल्म के प्री प्रोडक्शन में पूर दो साल लग चुके हैं।
'मेरे लिए हमेशा से सूपर हीरो थे प्रभास'
फिल्म के डायरेक्टर सुजीत ने मुंबई मिरर से बातचीत में कहा कि- प्रभास सर के लिए मेरे दिमाग में हमेशा से कुछ था। वो बाहुबली से पहले भी मेरे लिए एक सुपरहीरो थे। वे तेलगू बेल्ट के बड़े स्टार थे और बाहुबली ने उन्हें और बड़ा बना दिया। मैंने साहो की स्क्रिप्ट पर उनसे 2015 में चर्चा की थी। क्योंकि ये एक बड़ी एक्शन थिर्लर मूवी है तो प्री प्रोडक्शन में 2 साल लग गए। वक्त काफी लगा है और इसका बेहतर नतीजा टीजर के विजुअल्स में देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Viral हुआ कमलनाथ का 'बाहुबली' अवतार, शिवराज बने भल्लालदेव, BJP ने उठाए सवाल, देखें Video












Click it and Unblock the Notifications