शूटिंग सेट पर मेरे पैर में गुदगुदी करने लगा मशहूर एक्टर, जड़ दिया तमाचा: राधिका आप्टे
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने शूटिंग के दौरान अपने साथ हुए अनचाहे अनुभव का खुलासा किया है। राधिका ने नेहा धूपिया के टॉक शो के दौरान खुलासा किया कि तमिल फिल्म की शूटिंग के दौरान मशहूर एक्टर ने उनके साथ बदतमीजी की, जिसके बाद उन्होंने उसे थप्पड़ जड़ दिया। राजकुमार राव के साथ टॉक शो में पहुंची राधिका ने उस एक्टर के नाम का खुलासा तो नहीं किया, लेकिन अपने साथ हुए अनचाही घटना का जिक्र कर सबको हैरान कर दिया।

शूटिंग के दौरान पैर में गुदगुदी करने लगा एक्टर
राधिका ने कहा कि वो कुछ समय पहले एक तमिल फिल्म में काम कर रही थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर उनका पहला दिन था। उन्होंने बताया कि जैसे ही वो शूटिंग के लिए तैयार होकर बैठी एक मशहूर साउथ एक्टर उनके पैरों में गुदगुदी करने लगा। एक्टर की इस हरकत से वो हैरान रह गई, क्योंकि वो पहले कभी नहीं मिले थे।

एक्टर को जड़ा थप्पड़
राधिका ने शो के दौरान बताया कि वो उस एक्टर से पहले कभी नहीं मिली थी। उसकी इस हरकत से उन्हें बहुत गुस्सा आया और उन्होंने उसे थप्पड़ जड़ दिया। शो में उसके इस खुलासे से लोग दंग रह गए। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली राधिका आप्टे ने हाल ही में अपनी फोटो शेयर की थी, जिसे लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल कर लिया था।

बिकीनी फोटो पर हुईं ट्रोल
राधिका आप्टे ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो समंदर किनारे बिकीनी में नजर आईं। उनके साथ उनका दोस्त भी था। उनकी इस तस्वीर पर लोगों ने उन्हें ट्रोल कर लिया। गौरतलब है कि अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन में राधिका आप्टे ने बेहतरीन अभियन किया। दर्शकों से लेकर क्रिटिक ने भी उनके काम की तारीफ की।












Click it and Unblock the Notifications