मुंबई में आफत की बारिश,इन तस्वीरों और Video को देखकर हैरान रह जाएंगे आप
मुंबई: मुंबई में सोमवार को भारी बारिश होने की वजह से पूरा शहर एक बार फिर जलमग्न हो गया। सड़कों पर घूटनों तक पानी भर गया। यहां तक कि बारिश का असर छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी देखने को मिला। एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन रोक दिया गया था। दूसरी भारी बारिश के बाद मुंबई शहर में क्या स्थिति थी उसका अंदाजा आप सोशल मीडिया पर शेयर किए गए तस्वीरों के जरिए लगा सकते हैं। मुंबई रेन के नाम से हैशटैग ट्रेंड किया था।

सोशल मीडिया पर ऐसी बहुत सारी चौकाने वाली तस्वीरें शेयर की गई जो मुंबई की पोल खोलकर रख देंगी। स्थिति ये है कि नदी-नाले, सड़क, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट हर जगह केवल बारिश का पानी ही नजर आ रही है। वॉटरलॉगिंग की समस्या इस कदर आ गई थी कि लोगों को घरों से बारह निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
सोशल मीडिय पर एक यूजर्स ने खारघर इलाके का फोटो शेयर किया है जहां रोड नजर ही नहीं आ रहा है केवल पानी ही पानी नजर आ रही है। खारघर हाइवे पूरी तरह से तालाब में तब्दील नजर आ रहा है। ट्विटर पर इसका एक वीडियो भी सामने आया है। ऐसा ही कुछ नजार सायन पनवेल हाइवे पर भी देखने को मिला है। जहां रोड किनारे खड़ी कारे पानी में तैर रही है। इस तरह के ऐसी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे।
आपको बता दें कि भारी बारिश से मुंबई को अभी भी राहत नहीं मिलने वाली है। क्योंकि मौसम विभाग के अनुमान के मुातबिक अगले 24 घंटों के अंदर मुंबई, ठाणे, पालघर समेत कई इलाकों में जबरदस्त बारिह हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि कुछ इलाकों में 200 मिमी तक की बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Mumbai Rains: भारी बारिश के चलते विमानों की आवाजाही पर लगाई गई रोक












Click it and Unblock the Notifications