कांग्रेस को कर्ण सिंह ने दिया बड़ा सुझाव, राहुल के इस्तीफे के बाद पार्टी उठाए ये कदम
नई दिल्ली: कांग्रेस के सीनियर नेता डॉ. कर्ण सिंह ने राहुल गांधी के 25 मई को अध्यक्ष पद इस्तीफे के पेशकश के बाद कांग्रेस नेताओं के रवैये पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 25 मई को राहुल की इस्तीफे की पेशकश के बाद पार्टी के नेताओं ने उन्हें अपना फैसला बदलने के निवेदन पर ही समय बर्बाद किया। राहुल के इस्तीफे की पेशकश के बाद 6 हफ्तों में भी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकी। कर्ण सिंह ने राहुल के कांग्रेस पद से इस्तीफे को साहसिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इसका सम्मान किए जाने की जगह एक महीना उन्हें मनाने में बर्बाद किया गया।

कर्ण सिंह ने कांग्रेस को दिया सुझाव
कांग्रेस पार्टी को सुझाव दिया कि वो बिना देरी किए कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग बुलाए। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में इस बैठक को बुलाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इस मीटिंग में जरूरी निर्णय लिए जाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी के चुनाव तक एक अंतरिम अध्यक्ष बनाया जाए। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि उनकी राय में देश के चार जोनों, पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण में चार कार्यकारी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाए जाएं।
युवाओं को मिले मौका
उन्होंने कहा कि युवा लोगों को संगठन में जिम्मेदारी दी जाए। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पर लंबे समय तक अनिश्चितता कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के उत्साह को गिरा रही है। उन्होंने कहा कि बहुत देर होने से पहले इस नकारात्मकता को जल्द समाप्त करना चाहिए। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने पिछले हफ्ते ट्वीटर पर इस्तीफा का ऐलान करते चार पन्नो की चिट्ठी लिखी थी, जिसमें उन्होंने हार की जिम्मेदारी ली थी। उनके इस्तीफे के ऐलान के बाद कई पार्टी के सीनियर नेताओं ने इस्तीफा दिया है। इसमें हरीश रावत,मिलिंद देवड़ा और ज्योतिरादित्य सिधिंया प्रमुख हैं।

कांग्रेस का अध्यक्ष बनना गौरव की बात
राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा था कि कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहना मेरे लिए गर्व की बात है। कांग्रेस पार्टी की सेवा करना मेरे लिए गर्व का विषय है, जिस पार्टी की नीतियां और सिद्धातों से देश का विकास हुआ है। मैं देश और पार्टी से मिले प्यार के लिए आभारी हूं। उन्होंने आगे लिखा था कि लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार की मैं जिम्मेदारी लेता हूं। हमारी पार्टी के विकास के लिए जवाबदेही महत्वपूर्ण है। इस कारण से मैंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। राहुल गांधी ने लिखा था कि 2019 की असफलता के लिए और भी लोगों को जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications