महिला ने मांगी रहने की जगह, फिर तेज प्रताप ने जो किया, उसे देख सब दंग रह गए

महिला ने मांगी रहने की जगह, फिर तेज प्रताप ने जो किया, उसे देख सब दंग रह गए शॉर्ट हेडलाइन

पटना। लालू प्रसाद यादव के बड़े तेज प्रताप यादव इन दिनों जनता दरबार लगा रहे हैं। पार्टी दफ्तर में लगातार लोगों की फरियाद सुन रहे तेज प्रताप ने 2018 के अंतिम दिन भी जनता दरबार लगाया। इस दौरान उनके पास एक बेघर महिला आई और मदद मांगने लगी। तेज प्रताप ने बड़ा दिल दिखाते हुए महिला से कह दिया कि आरजेडी पार्टी दफ्तर में ही घर बना लो।

महिला ने तेज प्रताप से कहा- जिला प्रशासन ने उजाड़ दिया घर

महिला ने तेज प्रताप से कहा- जिला प्रशासन ने उजाड़ दिया घर

तेज प्रताप यादव के पास फरियाद लेकर पहुंचीं बेघर महिला का नाम पुष्‍पा देवी है। वह सोमवार को तेज प्रताप के जनता दरबार में पहुंचीं और बताया कि जिला प्रशासन ने उनका घर उजाड़ दिया, जिससे वह बेघर हो गई हैं। महिला ने रहने के लिए जगह मांगी, इस पर तेज प्रताप ने पार्टी दफ्तर में रहने के लिए कह दिया। अब महिला का कहना है कि वह दफ्तर में ही झोपड़ी डालकर रहना शुरू कर देंगी।

राज्‍य सरकार पर बरसे तेज प्रताप, बोले- इसे जगाने के लिए कुछ और उपाय करना होगा

राज्‍य सरकार पर बरसे तेज प्रताप, बोले- इसे जगाने के लिए कुछ और उपाय करना होगा

तेज प्रताप ने महिला को बेघर किए जाने के बारे में कहा कि जब राज्‍य सरकार ने ऐसे लोगों को बेघर कर दिया है तो हमें जिम्‍मेदारी लेनी ही पड़ेगी। तेज प्रताप ने राज्‍य सरकार पर भी जमकर भड़ास निकाली। उन्‍होंने कहा कि सरकार निकम्‍मी है, सोई हुई है और जगाने पर भी नहीं जाग रही है। इस सरकार को नींद से जगाने के लिए हमें कुछ और उपाय करना होगा।

तेज प्रताप बोले- अगर कोई हमसे मदद मांगेगा तो मना कैसे कर देंगे

तेज प्रताप बोले- अगर कोई हमसे मदद मांगेगा तो मना कैसे कर देंगे

महिला को आसरा देने के बारे में तेज प्रताप से जब मीडिया ने पूछा कि वह आरजेडी कार्यालय में इस तरह से कितने लोगों को रहने की जगह देंगे? इस पर तेज प्रताप ने जवाब दिया कि आरजेडी गरीबों की पार्टी है, ऐसे में इन लोगों का ख्‍याल हम नहीं रखेंगे तो कौन रखेगा? तेज प्रताप ने कहा कि जनता दरबार लगाने का हमारा मकसद है, ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों की समस्‍याओं को सुलझाना। अगर कोई हमसे मदद मांगेगा तो हम मना कैसे कर देंगे?

पिछली बार महिला की शिकायत पर थाने का घेराव करने पहुंच गए थे तेज प्रताप

पिछली बार महिला की शिकायत पर थाने का घेराव करने पहुंच गए थे तेज प्रताप

तेज प्रताप यादव पिछले कुछ महीनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय से तलाक के लिए अर्जी दाखिल करने को लेकर तेज प्रताप कई हफ्तों तक खबरों में रहे। अब वह राजनीतिक रूप से बेहद सक्रिय हो गए हैं। वह लगातार पार्टी दफ्तर में जनता दरबार लगा रहे हैं और लोगों की समस्‍याएं सुन रहे हैं। कुछ दिनों पहले एक महिला ने थानेदार की शिकायत तेज प्रताप से की थी, जिसके बाद वह समर्थकों के साथ फुलवारी थाने का घेराव करने पहुंच गए थे। तेज प्रताप का जनता दरबार लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+