देश के 80 फीसदी इंजीनियर रोजगार के लायक नहीं: सर्वे
नयी दिल्ली। आपको जानकर हैरानी होगी कि देश के 80 फीसदी इंजीनियर रोजगार के लायक नहीं हैं। जी हां ये खुलासा एक सर्व के तहत हुआ हैं। इंजीनियरिंग डिग्री रखने वाले स्नातकों में कुशलता की काफी कमी है और उनमें से करीब 80 फीसदी रोजगार के काबिल नहीं है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक देश भर में शैक्षणिक संस्थान लाखों युवाओं को प्रशिक्षित करते हैं लेकिन इन संस्थानों से निकले छात्र रोजगार के लिये तैयार नहीं होते। सर्वे के मुताबिक कंपनियां शिकायत करती है कि उनमें रोजगार के लिये जरूरी कुशल और प्रतिभावान लोग नहीं मिलते।
एस्पाइरिंग माइंड्स की नेशनल इम्प्लायबिलिटी ने ये रिपोर्ट जारी किया है। जिसके मुताबिक 80 फीसदी प्रमुख इंजीनियर स्नातक रोजगार के काबिल नहीं है। रिपोर्ट में 650 से अधिक इंजीनियरिंग कालेजों के 1,50,000 इंजीनियरिंग छात्रों पर तैयार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications