लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट के खाने में मिली छिपकली
नई दिल्ली। अगर आपको लगता है कि हवाई जहाज में सफर कर रहे हैं वो भी दिल्ली से लंदन जा रहे हैं और आपको उच्च गुणवत्ता का खाना और सुविधायें मुहैया करायी जा रही हैं तो आप गलत है। एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट में खाने में छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया है।

गुरुवार को यह मामला उस वक्त सामने आया जब एक यात्री ने खाने में छिपकली होने की शिकायत की। हालांकि क्रू मेंबर ने खाने को बदल दिया लेकिन यात्री ने इसकी शिकायत एयर इंडिया से की है। लेकिन अभी तक इस मामले में कोई भी कार्यवाही नहीं की गयी है।












Click it and Unblock the Notifications