Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रेप आरोपी पूर्व बिशप फ्रैंको मुलक्‍कल पर एक और नन ने लगाया गंभीर आरोप, कहा-VIDEO कॉल पर करते थे अश्लील बातें

र्व बिशप फ्रैंको मुलक्‍कल पर एक और नन ने लगाया गंभीर आरोप, कहा-VIDEO कॉल पर करते थे अश्लील बातें

नई दिल्ली। पंजाब के जालंधर में रोमन कैथोलिक चर्च के पूर्व बिशप और रेप के आरोपी फ्रैंको मुलक्कल की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। फ्रैंको मुलक्कल पर एक और नन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। केरल की एक और नन ने फ्रैंको पर यौन शोषण का आरोप लगाया। पहले से रेप के आरोपी फ्रैंकों को लेकर नन ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इससे पहले फ्रैंको मुलक्‍कल पर केरल की ही ए‍क नन ने गंभीर आरोप लगाए थे। नन ने फ्रैंकों मुलक्‍कल पर साल 2014 से 2016 तक यौन उत्‍पीड़न करने का आरोप लगाया था।

 Shocking: Another nun accused Kerala Bishop Franco Mulakkal for sexual abuse
अब एक और नन ने फ्रैंको मुलक्‍कल पर यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाते हुए चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस को दिए अपने बयान में नन ने कहा कि मुलक्‍कल उनके साथ अश्लील हरकत करता था। वीडियो कॉल पर सेक्स की बातें करता था। नन के बयान के मुताबिक मुलक्‍कल ने उसके साथ 2015 से 2017 तक उसके साथ यौन शोषण किया। उसने अपने बयान में कहा कि वो एक कॉन्‍वेंट के दौरान फ्रैंकों से मिली थी। पुलिस ने अपने बयान में कई खुलासे किए, लेकिन फ्रैंकों के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई।

गौरतलब है कि फ्रैंको मुलक्‍कल को पुलिस ने 21 सितंबर 2018 को गिरफ्तार किया था। उसपर यौन शोषण का आरोप लगा था। 16 अक्‍टूबर 2018 को कोर्ट ने नउसे जमानत दे दी। मामला सामने आने के बाद फ्रैंको मुलक्‍कल को जालंधर में रोमन कैथोलिक चर्च के प्रमुख के पद से हटा दिया गया। अब एक और ने नन के खिलाफ बयान देकर उसकी मुश्किल बढ़ा दी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+