Shocking: भारत के 4 करोड़ बच्चे हैं कमजोर, हाइट भी कम

बेंगलुरु। जी हां पढ़कर चौंक जरूर गये होंगे, लेकिन यह सच है कि भारत के 4 करोड़ बच्चे शारीरिक रूप से कमजोर हैं। ये वो बच्चे हैं, जो खेलते वक्त जल्दी थक जाते हैं, कमजोरी के कारण पढ़ाई में दिमाग नहीं लगता है और आये दिन बीमार पड़ते हैं। अगर आपके बच्चे इस श्रेणी में आते हैं, तो सावधान हो जाइये अभी!

इंडिया हेल्थ रिपोर्ट फॉर न्यूट्रीशन सिक्योरिटी की रिपोर्ट की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार पांच साल से छोटे बच्चों में 38.7% बच्चे कमजोर हैं। वहीं 19.8% वजन से कम एवं लंबाई में कम हैं और 42.4% का वजन सामान्य से कम है।

पढ़ें- महिलाओं के बाल भी खोलते हैं उनके राज़

ऐसा नहीं है कि भारत सरकार बच्चों के स्वास्थ्य पर खर्च नहीं कर रही है। सच तो यह है कि अब पुरानी नीतियों से अलग हट कर सोचने की जरूरत है। नीति आयोग को इस बारे में गंभीरता से अध्ययन करने की जरूरत है, अन्यथा भारत देश तो मजबूत होगा, लेकिन आने वाली पीढ़ी कमजोर होगी।

खैर चलिये स्लाइडर में पढ़ते हैं इंडिया हेल्थ रिपोर्ट फॉर न्यूट्रीशन सिक्योरिटी की रिपोर्ट में क्या निकला-

20% बीमारियां भारतीयों को

20% बीमारियां भारतीयों को

दुनिया की कुल आबादी का 17.5% भारत में रहते हैं। दुनिया में लगने वाली बीमारियों की कुल 20% बीमारी भारतीयों को होती हैं।

नवजात मृत्युदर

नवजात मृत्युदर

भारत में नवजात मृत्यु दर 27% है। बाल मृत्यु दर की बात करें तो वह 21% है।

झारखंड-बिहार का हाल

झारखंड-बिहार का हाल

झारखंड में 42% और बिहार में 37% बच्चे अंडरवेट हैं। ठीक वैसे ही जैसे तिमोर लेस्ते (45%) और नाइजीरिया (37%) में हैं।

केरल-गोवा स्वस्थ्य

केरल-गोवा स्वस्थ्य

केरल में 19% और गोआ में 21% बच्चे स्वस्थ्य हैं। ठीक वैसे ही जैसे मालदीव और बेलीज़ के बच्चे।

खर्च 200 प्रतिशत बढ़ा

खर्च 200 प्रतिशत बढ़ा

पिछले 10 वर्षों में भारत सरकार ने बच्चों के स्वास्थ्य एवं श‍िक्षा पर खर्च को 200 प्रतिशत बढ़ा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+