यूपी में शिवसेना राजभर के साथ मिलाएगी हाथ, 25 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी शिवसेना लगातार पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी कर रही है। अक्सर पार्टी के नेता भाजपा के खिलाफ जमकर बयानबाजी करते नजर आते हैं। उत्तर प्रदेश में भी शिवसेना ने जिस तरह से अयोध्या में बड़ी संख्या में शिरकत करके राम मंदिर मुद्दे को उठाया उसके बाद पार्टी अब प्रदेश में भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव चुनौती देने की तैयारी कर रही है। शिवसेना ना सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। यूपी में भाजपा को चुनौती देने के लिए शिवसेना ओम प्रकाश राजभर के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के मूड में है।

25 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
शिवसेना के नेता संजय राउत ने बताया कि पार्टी यूपी में अपने संगठन का विस्तार कर रही है और 2019 के चुनाव से पहले वह पूरे देश में चुनाव के लड़ेगी। महाराष्ट्र के अलावा शिवसेना यूपी, बिहार, जम्मू में भी अपने उम्मीदवार उतार सकती है। हालांकि इन जगहों पर पार्टी स्थानीय छोटे दलों को साथ लेना चाहती है और वह अपने साथियों की तलाश कर रही है। संजय राउत का कहना है कि भाजपा के सहयोगी दल उसके संपर्क में हैं। यूपी में पार्टी 25 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है।

राजभर के साथ कई बार मुलाकात
संजय राउत ने बताया कि उत्तर प्रदेश में ओम प्रकाश राजभर से कई बार बैठक हो चुकी है, लेकिन अभी फाइनल बात होनी बाकी है। संजय राउत ने कहा कि यूपी के अयोध्या में जिस तरह से उद्धव ठाकरे ने यात्रा की थी उसे प्रदेशभर के लोगों ने अपना समर्थन दिया। गौर करने वाली बात है कि शिवसेना और भाजपा लगातार एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। अक्सर कई मौको पर शिवसेना केंद्र सरकार की नीतियों पर हमला बोलती नजर आती है। हाल ही में खुद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने साफ कर दिया था कि जो दल सहयोगी दल हमारे खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगे हम उन्हें चुनाव में करारी शिकस्त देंगे।

शिवेसना भाजपा पर हमलावर
शिवसेना अपने मुखपत्र सामना के जरिए अक्सर केंद्र सरकार की योजनाओं, नीतियों और भाजपा के नेताओं पर हमला बोलती है। पार्टी के् अध्यक्ष उद्धव ठाकरे भाजपा के नेताओं के खिलाफ खुलकर बोलते हैं और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधने से नहीं चूकते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले शिवसेना भाजपा के साथ अपना संबंध तोड़ सकती है। वहीं भाजपा को भी इस बात का अंदाजा है कि लिहाजा पार्टी प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने की तैयारियों में जुट गई है।

भाजपा के आलोचक ओम प्रकाश राजभर
सुहेलदेव भारतीय समाज के मुखिया ओम प्रकाश राजभर की बात करें तो वह अक्सर मोदी सरकार और योगी सरकार की आलोचना करते हैं। आए दिन वह केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ बयानबाजी करते हैं। यही नहीं हाल ही में उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती की भी तारीफ की थी, ऐसे में माना जा रहा है कि राजभर महागठबंधन का भी हिस्सा बन सकते हैं। लेकिन जिस तरह से संजय राउत ने बयान दिया है उसके बाद प्रदेश में नई सियासी खिचड़ी पकती दिख रही है।
इसे भी पढ़ें- सवर्ण आरक्षण के बाद केंद्र सरकार का एक और बड़ा दांव












Click it and Unblock the Notifications