महाराष्ट्रः विधानसभा में अध्यक्ष पद के लिए दावा ठोकेगी शिवसेना
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा सत्र के दौरान शिवसेना जल्द ही अध्यक्ष पद के लिए दावा ठोक सकती है। उद्धव ठाकरे विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए शिवसेना की ओर से उम्मीदवार उतार सकते हैं।

शिवसेना ने कहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा में वह ना केवल विपक्ष के नेता का पद पेश करेगी बल्कि अध्यक्ष पद के चुनाव में भी अपने नेता को उतारेगी।
गौरतलब है कि विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए 12 नवम्बर को चुनाव किया जाएगा। अगर शिवसेना अध्यक्ष पद पर अपना उम्मीदवार उतारती है तो पूर्व सहयोगी रही भाजपा के साथ उसका सीधा मुकाबला होगा। जिसके बाद यह तय है कि शिवसेना विपक्ष में बैठेगी।
रहस्य बना हुए शिवसेना-भाजपा के रिश्ते
कभी यह कहा जाता है कि शिवसेना-भाजपा में बातचीत चल रही है। फिर एक ही पल में बातचीत का कोई नतीजा सामने नहीं आता है। शिवसेना फिर अपनी बात पर अड़ी है। यह खुलकर सामने नहीं आ पा रहा है कि भाजपा आखिर शिवसेना को साथ लाना चाहती है या नहीं। इतना साफ है कि दोनो पार्टियों के बीच लगातार गुप्ता बातचीत जारी है।












Click it and Unblock the Notifications