शिवसेना ने पोस्टर में पीएम को बताया ढोंगी, भाजपा बोली पीएम के सामने झुकेगी शिवसेना
मुंबई। महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के बीच की दरार अब खुलकर सामने आने लगी है। मुंबई में शिवसेना ने विवादित पोस्टर लगाया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ढोंगी बताया गया है।
जो पोस्टर मुंबई में लगाये गये हैं उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बालासाहेब ठाकरे के सामने झुका हुआ दिखाया गया है। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद पोस्टर को हटा लिया गया है।
शिवसैनिकों ने ताज महल को बताया तेजोमहालय
पोस्टर में प्रधानमंत्री मोदी सहित राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और अन्य नेता भी हैं। इन नेताओं को पोस्टर में ढोंगी बताया गया है। जिसपर काफी विवाद खड़ा हो गया।
तहलका ने बताया बाला साहेब ठाकरे को आतंकवादी
भाजपा नेता गिरीश व्यास ने कहा कि अगर शिवसेना को यह लगता है कि बालासाहेब की तरह पीएम आदित्य और उद्धव का सम्मान करेंगे तो यह उनकी भूल है। व्यास ने कहा कि अब आदित्य और उद्धव को पीएम के सामने झुकना पड़ेगा।
वहीं शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा कि इस पोस्टर में कतई नेताओं को अपमान नहीं किया गया है बल्कि शिवसेना के पुराने दिनों को याद किया गया है। ऐसे में इन पोस्टरों पर विवाद खड़ा करना निराधार है।













Click it and Unblock the Notifications