GST दरों में कटौती के बाद शिवसेना ने कहा- 'ये भाजपा के अंहकार की हार'
मुंबई। केंद्र की मोदी सरकार की ओर से बीते दिनों वस्तु एवं सेवा कर (GST) की दरों में की गई कटौती के मामले पर शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी पर करारा हमला किया है। शिवसेना ने फैसले को गुजरात चुनाव से जोड़ते हुए कहा कि यह लोगों की जीत है और भाजपा के अहंकार की हार है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सहयोगी और महाराष्ट्र समेत केंद्र में भाजपा सरकार की साझेदार शिवसेना ने यह आरोप पार्टी मुख पत्र सामना में लगाया है। सामना की संपादकीय में लिखा गया है कि देश की गर्दन पर नोटबंदी की कुल्हाड़़ी चलाने के बाद से ही देश की अर्थव्यवस्था उभर नहीं सकी। GST का हथियार धीमी अर्थव्यवस्था केलिए किया गया जिससे महंगाई और बढ़ गई। संपादकीय में लिखा गया है कि GST के बाद गुजरात के कई शहरों मे लोग सरकार के खिलाफ खड़े हो गए जिसके चलते इन्हें दरों में कटौती करनी पड़ी। इन्हें मजबूर होना पड़ा।

संपादकीय में कहा गया है कि GST की दरें इसलिए कम की गईं, ताकि गुजरात चुनाव में कीमत ना अदा करनी पड़े। व्यवसायियों और आम आदमी के गुस्से के बाद जीएसटी की दरों में कटौती करके सरकार का अहंकार हार गया। आम आदमी की जीत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications