पहले भी कह चुका और अब फिर कह रहा हूं- हमारी सड़कें अमेरिका से कम नहीं: शिवराज सिंह चौहान

Recommended Video

    Shivraj Singh Chouhan ने फिर MP की Road को बताया America के Road से बेहतर | वनइंडिया हिंदी

    भोपाल। आंकड़ें चाहे जो कुछ भी बयां करें लेकिन मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नजर में मध्‍य प्रदेश विकास की ऊंचाईयों पर है। बात अगर यहां की सड़कों की करें तो वो तो अमेरिका से भी बेहतर हैं। बुधवार को शहडोल में एक रैली को संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश में अमेरिका से बेहतर सड़के हैं। आपको बता दें कि शिवराज बीते साल भी यही बयान दे चुके हैं और इसके चलते उनकी खासा खिंचाई भी हुई थी। इस बार अपने बयान में उन्‍होंने कहा कि 'मैं फिर कहता हूं, हमारी (मध्य प्रदेश की) सड़कें अमेरिका से कम नहीं हैं।'

    पहले भी कह चुका और अब फिर कह रहा हूं- हमारी सड़कें अमेरिका से कम नहीं: शिवराज सिंह चौहान

    बीते साल अमेरिका से वापस आने के बाद दिया था यही बयान

    बीते साल अक्टूबर महीने में अमेरिकी प्रवास पर गए चौहान ने वहां मोदी सरकार की तारीफ करते हुए सड़कों की तारीफ की थी। वॉशिंगटन डीसी में रसेल सीनेट हॉल में भारतीय दूतावास के सहयोग से पंडित दीनदयाल उपाध्याय फोरम के शुभारंभ के मौके पर चौहान ने कहा था, 'अगर किसी राज्य को आगे बढ़ाना है तो बुनियादी ढांचे के बिना वो आगे नहीं बढ़ सकता इसके लिए सबसे पहले हमने सड़कें बनवाई।' शिवराज ने कहा था, 'सड़कें भी ऐसी कि जब मैं यहां वॉशिंगटन में एयरपोर्ट में उतरा और सड़कों पर चलकर आया तो मुझे लगा कि मध्य प्रदेश की सड़कें यूएस से बेहतर हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+