ये कैसे 'अच्छे दिन', सीएम की मां का मंगलसूत्र छीन लिया

मुख्यमंत्री की 65 वर्षीय मां काशीबाई बुधवार सुबह फूल तोड़ रही थीं। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीन कर भाग गए। पड़ोसियों ने घटना की पुष्टि की है लेकिन चूंकि पुलिस इस घटना से इंकार कर रही है इसलिए लुटेरों और मामले से जुड़ी और कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।लूट का शिकार हुई काशीबाई के बेटे वरुण चौहान ने बताया कि उनकी मां के साथ ऐसी कोई वारदात नहीं हुई है।
उन्होंने मीडिया के लोगों को अपनी मां से नहीं मिलने दिया और कहा कि उनके माता पिता घर पर आराम कर रहे हैं। उन्होंने ऐसी किसी भी घटना के होने से साफ इंकार कर दिया।हालांकि इस पूरे मामले में यह बात भी सामने आ रही है कि शिवराज सिंह ने गुरुवार देर रात हुई बैठक में पुलिस अफसरों को जमकर फटकार लगाई ।
जानकारी के अनुसार शिवराज सिंह ने कहा कि यदि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रहे हैं तो उन्हें ट्रांसफर कर दिया जाए यही बेहतर है। उन्होंने डीजीपी और आईजी समेत अफसरों को निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications